भारत को बांग्लादेश के चुनाव नतीजों का इंतजार, जनादेश पर नजर : विदेश मंत्रालय
खबर सार :-
बांग्लादेश के चुनाव नतीजों के बाद भारत अपना अगला कदम उठाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत बांग्लादेश में निष्पक्ष, स्वतंत्र व विश्वसनीय चुनाव का पक्षधर है। हमें चुनाव के नतीजों का इंतजार है ताकि पता चल सके कि कैसा जनादेश आया है। गुरुवार को मतदान के दौरान बांग्लादेश में कई पोलिंग बूथ पर हिंसा भड़की। वोटिंग के दौरान एक राजनीतिक दल के नेता की मौत भी हो गई।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : भारत ने बांग्लादेश चुनाव के नतीजों का इंतजार कर अपने अगले कदम पर फैसला लेने की बात कही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार शाम को एक ब्रीफिंग में कहा, "भारत बांग्लादेश में निष्पक्ष, स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव का पक्षधर है। हमें चुनाव के नतीजों का इंतजार करना चाहिए ताकि पता चल सके कि किस तरह का जनादेश आया है और उसके बाद हम वहां के मुद्दों को देखेंगे।
न्योता मिलने के बावजूद भारत ने बांग्लादेश में कोई चुनाव पर्यवेक्षक नहीं भेजा
जायसवाल ने कहा कि भारत ने न्योता मिलने के बावजूद बांग्लादेश में कोई चुनाव पर्यवेक्षक नहीं भेजा। एक और सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "हमें पर्यवेक्षक भेजने का न्योता मिला था, लेकिन हमने चुनावों पर नजर रखने के लिए अपने पर्यवेक्षक बांग्लादेश नहीं भेजे हैं। इस बीच, स्थानीय मीडिया ने बताया कि गुरुवार को बांग्लादेश में कई पोलिंग बूथ पर हिंसा भड़क गई। वोटिंग के दौरान एक राजनीतिक दल के नेता की मौत हो गई थी।
जल्दी पोलिंग शुरू होने के बाद घटनाएं आने लगीं सामने
गुरुवार सुबह जल्दी पोलिंग शुरू होने के बाद घटनाएं सामने आने लगीं, जो बांग्लादेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और अस्थिर सिक्योरिटी माहौल को दिखाती हैं। बढ़ती हिंसा के बीच, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता, मोहिबुज्जमां कोच्चि की खुलना जिले के आलिया मदरसा पोलिंग स्टेशन पर मौत हो गई। बांग्लादेश के जाने-माने बंगाली डेली जुगांतर ने चश्मदीदों और पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह पोलिंग सेंटर के पास बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों के बीच तनाव पैदा हो गया था।
पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही था तनाव
पूर्व बीएनपी ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी यूसुफ हारुन मजनू ने कहा, "सेंटर पर सुबह से ही तनाव था। आलिया मदरसे के प्रिंसिपल जमात के लिए प्रचार कर रहे थे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने मोहिबुज्जमां कोच्चि को धक्का दे दिया। इस वजह से वो एक पेड़ से टकरा गए और उनके सिर में चोट लग गई। जिससे उनकी मौत हो गई।
पार्टियों के बीच तनाव बढ़ा तो किया गया अलग
इस घटना की पुष्टि करते हुए खुलना सदर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर खान फैसल रफी ने कहा, "जब दोनों पार्टियों के बीच तनाव बढ़ा, तो हम तुरंत मौके पर गए और दोनों को अलग किया। खुलना सिटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, पार्थ रॉय ने जुगांतर को बताया कि बीएनपी नेता कोच्चि को अस्पताल में मृत लाया गया था। गुरुवार सुबह एक और घटना में, वोटिंग के दौरान गोपालगंज सदर उपजिला के एक पोलिंग स्टेशन पर कॉकटेल बम हमले में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना गोपालगंज जिले के रेशमा इंटरनेशनल स्कूल पोलिंग स्टेशन पर हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06