सुंदर और आकर्षक महिलाओं को जाल में फांसता था हमीम मंडल, पाकिस्तान के आतंकियों से मिली थी जिम्मेदारी
खबर सार :-
पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन से जुड़े हमीम मंडल से पूछताछ जारी है। आज उसके एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उम्मीद है कि उससे आज ही पूछताछ की जाएगी। जांच में अब तक जो निष्कर्ष निकला है, वह बेहद चौंकाने वाला है।
खबर विस्तार : -
कोलकाताः पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन से जुड़े हमीम मंडल से पूछताछ जारी है। आज उसके एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उम्मीद है कि उससे आज ही पूछताछ की जाएगी। जांच में अब तक जो निष्कर्ष निकला है, वह बेहद चौंकाने वाला है। पश्चिम बंगाल की वर्धमान जिले से पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए संदिग्ध जैसए मोहम्मद सहयोगी हमीम मंडल का कहना है कि वह प्रभावशाली लोगों को जैसे सुंदर युवतियां, आकर्षक मॉडल, राजनीतिक, सामाजिक प्रभावशाली लोगों को अपनी जाल में फंसता था। बता दें कि दल्ली प्रदर्शन में इनको अशांति फैलानी थी। यह बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की रेकी करता था।
हनी ट्रैप में फंसा कर पाकिस्तान के संपर्क में कर देता था
उसकी जिम्मेदारी यहीं तक नहीं समाप्त होती थी। वह उन लोगों के जरिए कुछ और लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर पाकिस्तान में बैठे हुए कुछ खास लोगों के संपर्क में कर देता था। इसके बाद उसका काम समाप्त हो जाता था। जांच अधिकारियों को हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान कई अहम बातें सामने आई है। हमीम का बराबर साथ देने वाली सोशल मीडिया पर नियमित रूप से रील पोस्ट करने वाली सुंदर महिला मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उसके निशाने पर रहती थी। इनमें से ही एक अर्पिता सरकार है। उसकी महिला मित्र को पिछले दिनों ही पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबागंज से गिरफ्तार किया गया था।
अर्पिता सरकार भी अक्सर रील पोस्ट करती थी। हमीम ने इसी के जरिए उससे संपर्क स्थापित किया था। पूछताछ में बड़े चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। हमीम मंडल ने स्वीकार किया है की आकर्षक युवा महिलाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करने का यह काम उसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अपराधी संगठन सहजाद भट्टी नेटवर्क ने सौंेप था। पाकिस्तान से उसे निर्देश मिले थे कि शुरुआती चरण में हमीम मंडल की भूमिका होगी। उसके बाद जो लोग उसके संपर्क में आएंगे, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क करवा देगा। कई ऐसे लोग हिंदुस्तान के हैं जो शिकार हुए हैं, लेकिन अपनी मर्यादा का हवाला देते हुए वह शांत बैठे हैं।
बयानों में विरोधाभास होगा तो तीनों को एक साथ बैठाया जाएगा
जांच एजेंसी एनआईए को इसके सदस्यों के बारे में पता चला है कि अर्पिता सरकार के अलावा मंगलवार को आदित्य सिंह से भी पूछताछ की जाएगी। आदित्य सिंह मंडल का सहयोगी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार बयानों में विरोधाभास होगा तो तीनों लोगों को एक साथ बैठाया जाएगा। यद्यपि जांच अभी चल रही है और इसकी कड़ियां बंगाल के मंत्रिमंडल तक पहुंच चुकी हैं। जांच में सहयोगी एसटीएफ अधिकारियों को हमीमंडल और अर्पिता सरकार ने कुछ अहम बातें बताई हैं।
सूत्रों का कहना है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क ने अर्पिता सरकार के माध्यम से पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल के 6 मौजूद मंत्रियों के परिवारों को अपने झांसे में लिया। यह लोग पूरी तरह से उनके निशाने पर थे। जांच में सामने आ चुका है कि राज्य के प्रशासनिक तंत्र से जुड़े कई प्रभावशाली लोगों को अर्पिता सरकार ने अपने चंगुल में फांस लिया था। बहरहाल जांच अधिकारियों को हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान रोज नई-नई बातें मिल रही हैं। अब देखना यह है कि आतंकवादी संगठन सज्जाद भट्टी के नेटवर्क में भारत की कौन-कौन और कितने लोग निशाने पर थी।
यह भी पढें:बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर बढ़े गुरिल्ला हमले, BLF ने 97 पाक सैनिकों को मारने का किया दावा
अन्य प्रमुख खबरें
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30
-
Pakistan और बांग्लादेश पर आशंका: गुजरात भेजे गए थे धमकी भरे दो ईमेल
2026-10-28
-
फिलीपींस में मुद्दे पर बोलेंगे राजनाथ, रक्षा सहयोग पर बनाएंगे सहमति!
2026-10-27
-
शक्तिशाली होने का सपना देख रहा Pakistan, तीन देश बनाएंगे organization
2026-10-27
-
सर्बिया चुनाव: छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, वुसिक ने मानी हार
2026-10-26
-
बांग्लादेश में डेंगू का कहर! 24 घंटों में 2,249 नए मामलों की पुष्टि
2026-10-26