Iran Israel War : सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में दो और बोर्ड परीक्षाएं की स्थगित
खबर सार :-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर अगली दो बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों के लिए लागू होगा। इन देशों में नई परीक्षाओं की तिथि की घोषणा आगे परिस्थितियों के अनुसार की जाएंगी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक और सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर फिलहाल यहां अगली दो और बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों के लिए लागू होगा।
बाद में की जाएगी नई परीक्षा तिथियों की घोषणा
मंगलवार तीन मार्च को यह निर्णय इस पूरे क्षेत्र के वर्तमान गंभीर हालात की समीक्षा के बाद लिया गया। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 05 मार्च (गुरुवार) और 06 मार्च (शुक्रवार) को निर्धारित कक्षा 10 और कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड की सभी परीक्षाएं फिलहाल मध्य पूर्व के इन देशों में स्थगित कर दी गई हैं।
बोर्ड का कहना है कि इन देशों के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 05 मार्च को स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी। पांच मार्च को होने वाली इस समीक्षा में बोर्ड 07 मार्च से निर्धारित शेष परीक्षाओं के संबंध में आगे का निर्णय लेगा।
परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा आगे का निर्णय
बोर्ड का कहना है कि उस समय की परिस्थितियों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों व सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए अपने-अपने विद्यालयों व सीबीएसई के संपर्क में बने रहें। साथ ही बोर्ड ने केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।
संबंधित देशों में प्रेषित की गई है सर्कुलर की प्रति
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज द्वारा जारी इस सर्कुलर की प्रति संबंधित देशों में स्थित भारतीय राजदूतों तथा दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत और बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।
जिन देशों में स्थित भारतीय दूतावासों से यह आधिकारिक जानकारी साझा की गई है उनमें अबू धाबी का भारतीय दूतावास, रियाद में भारतीय दूतावास, मस्कट का भारतीय दूतावास, दोहा स्थित भारतीय दूतावास, बहरीन का भारतीय दूतावास, कुवैत में भारतीय दूतावास, तेहरान का भारतीय दूतावास, दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और दुबई स्थित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय शामिल है।
कई देशों में आयोजित की जाती हैं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और हित सर्वोपरि हैं तथा परिस्थितियों के अनुसार आगे की सूचना समय पर जारी की जाएगी। गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं विश्व के कई देशों में आयोजित की जाती हैं। इस साल यह परीक्षाएं 26 देशों में एक साथ आयोजित की जा रही थीं। इनमें मध्य पूर्व एशिया के देश भी शामिल थे। इन देशों में भी भारत के साथ ही 17 फरवरी को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं।
पांच और छह मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित
मध्य पूर्व एशिया के इन देशों में पहले दो मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद अब पांच और छह मार्च को होने वाली दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि भारत समेत विश्व के अन्य देशों में यह परीक्षाएं नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06