अमेरिका के साथ युद्ध के तनाव के बीच ईरान ने नए अंडरग्राउंड मिसाइल बेस का किया अनावरण
खबर सार :-
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने नए अंडरग्राउंड मिसाइल बेस का अनावरण किया है। ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को सभी तकनीकी मामलों में अपग्रेड किया है और हमलों को रोकने की ताकत मजबूत करने में कामयाबी हासिल की है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की किसी भी गलती पर ईरान मुंहतोड़ जवाब देगा।
खबर विस्तार : -
तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है, जिसे सुलझाने के लिए बातचीत की कवायद तेज हो रही है। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक नए अंडरग्राउंड मिसाइल बेस का अनावरण किया है।
मिसाइल इकाइयों की क्षमताओं, संचालन संबंधी तैयारियों का किया गया आकलन
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरानी रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसवी और आईआरजीसी के एयरोस्पेस डिवीजन के कमांडर सईद मजीद मौसवी दौरे पर पहुंचे थे। इस के दौरे के दौरान ही मिसाइल बेस का अनावरण किया गया।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि दौरे के दौरान आईआरजीसी की मिसाइल इकाइयों की क्षमताओं और उनकी संचालन संबंधी तैयारियों का आकलन किया गया। इसके साथ ही ईरान की सुरक्षा बलों के वरिष्ठ कमांडरों को रणनीतिक इकाइयों की प्रगति और मौजूदा तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
हमलों को रोकने की ताकत को मजबूत करने में हासिल की कामयाबी
मौसवी ने बेस पर कहा कि ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को सभी तकनीकी मामलों में अपग्रेड करके हमलों को रोकने की ताकत को मजबूत करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा, "देश दुश्मनों की किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
12 दिन की लड़ाई (जून 2025 में इजरायल के साथ) के बाद, ईरान ने अपनी सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अब सैन्य डॉक्ट्रिन को रक्षात्मक से आक्रामक रुख में बदला गया है, जो तेज गति से और व्यापक स्तर पर अभियान चलाने पर केंद्रित है। इसके साथ ही असममित युद्ध पद्धतियों और निर्णायक, कुचल देने वाली सैन्य रणनीति को अपनाया गया है।
अमेरिका की किसी भी गलती पर मुंहतोड़ जवाब देगा ईरान
ईरान के पास वॉशिंगटन की मिलिट्री मौजूदगी बढ़ने की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि या तो वह अमेरिका के साथ डील करे या फिर उस पर हमला होने का खतरा है। रविवार को सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक मौसवी ने चेतावनी दी कि अमेरिका की किसी भी गलती पर ईरान मुंहतोड़ जवाब देगा।
अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो यह केवल यूएस के साथ नहीं, बल्कि एक क्षेत्रीय युद्ध होगा। उन्होंने कहा, "जरा सी भी गलती ईरान को एक्शन लेने की आजादी दे देगी फिर, कोई भी अमेरिकी सुरक्षित नहीं रहेगा और इलाके की आग अमेरिका और उसके साथियों को जला देगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खाड़ी क्षेत्र में तत्काल कम हो तनाव, बातचीत—कूटनीति के जरिए निकले हल
2026-10-16
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-10-15
-
विश्व ग्रामीण महिला दिवस आज, बाकी है कल्पनाओं में उड़ान
2026-10-15
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06