Shahjahanpur Road Accident: कांट हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर, ऑटो के उड़े परखच्चे, तीन की दर्दनाक मौत
खबर सार :-
कांट पुलिस थाना क्षेत्र में, कमलनैनपुर चौराहे के पास, पत्थरों से लदे एक कंटेनर ट्रक ने यात्रियों से भरे एक ऑटो-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में, दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः जिले के कांट-जलालाबाद हाईवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार पत्थरों से भरे कंटेनर ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक छोटा बच्चा भी गंभीर घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो जलालाबाद की ओर से आ रहा था और उसमें करीब छह लोग सवार थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही कांट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में एक छोटा बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और कंटेनर को कब्जे में लेकर क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- Lucknow: लखनऊ कचहरी में वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर एक्शन, जमकर हुआ बवाल
फिलहाल मृतकों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार सभी मृतक जलालाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14