अवैध संबंध के चलते में मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप
खबर सार :-
रामपुर के स्वार में अवैध संबंधों के चलते मामा ने अपने भांजे की हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले की पूरी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी है।
खबर विस्तार : -
रामपुरः रामपुर जनपद के स्वार क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोतवाली स्वार क्षेत्र के खौद कला गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के ही चचेरे मामा पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लंबे समय से थी तनाव की स्थिति
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अकील की कथित रूप से लोहे के दरांत से गला रेतकर हत्या की गई। आरोप है कि इस वारदात को अंजाम उसके ही चचेरे मामा नसीम ने दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी शक और रंजिश के चलते आरोपी ने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली स्वार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दरांत भी बरामद कर लिया गया है।
आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
इस संबंध में अनुराग सिहं, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने बताया कि देर रात थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम खौद कला से एक युवक की गला काटकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक के मामा ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
वजह के संबंध में पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विस्तृत विवेचना के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14