नए केंद्रीय बजट पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह ने कहा- विकसित भारत के संकल्प को देगा गति
खबर सार :-
बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया 2026-27 का केंद्रीय बजट एक ऐसा बजट है जो उत्तर प्रदेश के विकास, रोज़गार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह बजट राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
खबर विस्तार : -
रामपुरः केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रस्तुत होने के बाद रामपुर स्थित संत शिरोमणि दास गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने संबोधित किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष केंद्रीय बजट के प्रमुख बिंदुओं को रखते हुए इसे “विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला बजट” बताया।
युवाओं के लिए पैदा होंगे नए अवसर
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए एक मजबूत ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करेगा।
मंत्री ने बताया कि बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। इससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से यूपी को एक बड़े लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
पिछड़े क्षेत्रों का खास ध्यान
उन्होंने एमएसएमई सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड और बायोफार्मा शक्ति योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये की घोषणा को रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इससे कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, फार्मा और मेडिकल डिवाइस निर्माण को मजबूती मिलेगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि बजट में पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा। कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक से किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ेगी।
इसके अलावा वाराणसी में नेशनल वॉटरवे-1 के तहत शिप रिपेयर इकोसिस्टम, 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क छूट, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, युवाओं के लिए एनीमेशन व वीएफएक्स लैब, पर्यटन को बढ़ावा देने और औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण जैसी घोषणाओं को भी उन्होंने ऐतिहासिक बताया। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15