कोतवाली पुलिस ने परिवार को टूटने से बचाया, आपसी सुलह कराकर कराया समझौता
खबर सार :-
रामपुर जिले के कोतवाली पुलिस स्टेशन के मिशन शक्ति सेंटर ने महिलाओं से जुड़े एक विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई - परिवार के मतभेद सुलझ गए, परिवार एकजुट रहा, और उन्होंने साथ रहने का वादा किया।
खबर विस्तार : -
रामपुर: जनपद में मिशन शक्ति अभियान–5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में कोतवाली पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल सामने आई है। महिला संबंधी एक गंभीर पारिवारिक विवाद में समय रहते हस्तक्षेप कर कोतवाली पुलिस ने न केवल आपसी मतभेद का समाधान कराया, बल्कि एक परिवार को टूटने से भी बचा लिया।
दहेज को लेकर हो रहा था विवाद
मामला थाना कोतवाली रामपुर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक महिला द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच की जा रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला हेड कांस्टेबल 1041 चिंकी यादव, महिला हेड कांस्टेबल 982 नीरज तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया।
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों—पति और पत्नी—को मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कोतवाली रामपुर पर बुलाया गया। यहां शांत वातावरण में दोनों पक्षों की विस्तार से काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान अधिकारियों ने दोनों को आपसी संवाद, समझदारी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में समझाया। साथ ही कानूनी पहलुओं की भी जानकारी दी गई, जिससे दोनों पक्ष स्थिति की गंभीरता को समझ सकें।
काउंसलिंग कर बचाया गया परिवार
पुलिस की समझाइश और सकारात्मक प्रयासों का असर यह हुआ कि पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद समाप्त हो गए। दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने पर सहमत हुए और साथ मिलकर परिवार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस प्रकार काउंसलिंग के माध्यम से एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया।
समझौते के बाद दोनों पति-पत्नी ने खुशी-खुशी साथ रहने की इच्छा जताई और मिशन शक्ति केन्द्र तथा कोतवाली पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधिकारियों ने भी दोनों को भविष्य में किसी भी समस्या की स्थिति में सहायता का भरोसा दिलाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14