Rajasthan: पर्यटकों को भा रहा डिजिटल प्लेटफाॅर्म OBMS, एक क्लिक पर हो रही बुकिंग
खबर सार :-
राजस्थान अपने ऐतिहासिक विरासत व धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। विभिन्न स्थलों की टिकट बुकिंग के लिए बना डिजिटल प्लेटफाॅर्म (OBMS) पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है।
खबर विस्तार : -
जयपुर: अपने ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और विविध पर्यटन स्थलों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध राजस्थान अब डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा विकसित 'ऑनलाइन बुकिंग प्रबंधन प्रणाली' (OBMS) देश के पहले और एकमात्र सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। इस पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से पर्यटक अब राजस्थान के प्रमुख पर्यटन, सांस्कृतिक और वन्यजीव स्थलों के लिए केवल एक क्लिक में टिकट बुक कर सकते हैं।
100 से अधिक स्थानों की बुकिंग
OBMS पोर्टल (obms-tourist.rajasthan.gov.in) और मोबाइल ऐप के जरिए वर्तमान में 100 से अधिक स्थलों के लिए ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध है—जिनमें आमेर किला, हवा महल, जंतर मंतर, सरिस्का टाइगर रिजर्व, झालाना लेपर्ड सफारी, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, संग्रहालय, उद्यान, होटल, कैफ़ेटेरिया, नौकायन सेवाएं और लाइट एंड साउंड शो शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म पर्यटकों के लिए एक 'वन-स्टॉप डिजिटल हब' के रूप में कार्य करता है, जो QR-आधारित ई-टिकटिंग, कैशलेस और पेपरलेस लेनदेन, डिजिटल बोर्डिंग पास, ऑडियो गाइड, स्मार्ट खोज, इंटरैक्टिव मानचित्र, रीयल-टाइम डैशबोर्ड, ऑनलाइन शिकायत निवारण और परेशानी-मुक्त रिफंड जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है।
1 दिन में 1 लाख बुकिंग का रिकाॅर्ड
OBMS की अपार लोकप्रियता इस बात से स्पष्ट है कि 28 दिसंबर 2025 को एक नया रिकॉर्ड बना, जब एक ही दिन में लगभग एक लाख टिकटों की बुकिंग दर्ज की गई। अब तक इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक पर्यटकों को सेवा मिली है, जिनमें 70 से अधिक विभिन्न देशों के अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक भी शामिल हैं। इस डिजिटल पहल से राज्य सरकार को 30 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।
होटल बुकिंग की सुविधा भी जल्द
राजस्थान सरकार अब इस प्लेटफॉर्म का और अधिक विस्तार करने के लिए तत्पर है। निकट भविष्य में, RTDC होटलों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं और जवाहर कला केंद्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए टिकटिंग सेवाएं भी इस प्रणाली के साथ एकीकृत की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, राजस्थान के बाहर स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 150 से अधिक स्थलों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15