Maharashtra Cabinet Decisions: ठाणे से उल्हासनगर तक दौड़ेगी मेट्रो, तीन नए एक्सप्रेस-वे को भी मंजूरी
खबर सार :-
Maharashtra Cabinet Decisions:सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें मेट्रो लाइन 5-ए (फेज-1 और 2) व तीन नए एक्सप्रेस वे के निर्माण को मंजूरी मिली।
खबर विस्तार : -
Maharashtra Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कमेटी ने बुधवार को मुंबई मेट्रो लाइन 5-ए (फेज-1 और 2) के निर्माण को स्वीकृति दे दी, जिसमें कुल 18,130.55 करोड़ रुपए का निवेश होगा।
उन्होंने कहा कि फेज-1 में कपूरबावड़ी से धामनकर नाका तक का हिस्सा शामिल है और फेज-2 में धामनकर नाका से दुर्गाड़ी तक का हिस्सा, जबकि लाइन 5-ए का विस्तार दुर्गाड़ी-कल्याण-उल्हासनगर तक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से ठाणे, भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर के लगभग 69 लाख लोगों को फायदा होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय 40-50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इसके साथ ही, नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 से जुड़े फेज-2 के कामों के लिए 1,063 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
एक्सप्रेसवे के लिए बनेगा प्रोजेक्ट
कमेटी ने तीन महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स नागपुर-गोंदिया, भंडारा-गढ़चिरौली और नागपुर-चंद्रपुर के लिए जमीन अधिग्रहण हेतु हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको ) से लोन लेने को भी मंजूरी दी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को निर्देश दिया कि वे नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे, भंडारा-गढ़चिरौली एक्सप्रेसवे और नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेसवे के लिए एक सख्त प्रोजेक्ट लागू करने का शेड्यूल तैयार करें।
21 किलोमीटर लंबी होगी मेट्रो लाइन
मुख्यमंत्री के मुताबिक, मेट्रो लाइन 5-ए से 69 लाख निवासियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि मंजूर की गई मेट्रो लाइन 5-ए 34.21 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें 19 स्टेशन शामिल होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरी मंजूरियां हासिल करने के लिए केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ तालमेल तेज करें।
सिंहस्थ कुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए दूसरे चरण के कामों के लिए 1,063 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें पार्किंग सुविधाएं, पानी की सप्लाई, बिजली के काम, स्वास्थ्य सेवाएं, ठोस कचरा प्रबंधन और एक मुख्य नियंत्रण कक्ष शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इन बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15