ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, सरगना प्रेम खटीक फरार
खबर सार :-
सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस BBGTS के निर्देश पर, बबीना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियानों के तहत चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है।
खबर विस्तार : -
झांसी: ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बबीना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सट्टा सरगना प्रेम खटीक, निहाल और मकान मालिक बिरजू श्रीवास उर्फ गोविन्द अभी फरार बताए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबीना क्षेत्र में छापा मारकर संतोष श्रीवास (49), उमेश गुप्ता (40), आशीष अग्रवाल (38) और सचिन कुमार यादव (35) को ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संतोष श्रीवास ऑनलाइन सट्टेबाजी का एजेंट है, जिसने प्रेम खटीक और निहाल से 30 प्रतिशत मुनाफे पर सट्टे की आईडी ली थी। आरोपियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के क्वाइन लेकर क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम शुरू किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कंप्यूटर और मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराते थे। जो भी मुनाफा होता था, उसमें 30 प्रतिशत हिस्सा आपस में बांट लिया जाता था, जबकि 70 प्रतिशत रकम सट्टा एडमिन प्रेम खटीक और निहाल को भेजी जाती थी। शहर में पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद गिरोह ने गांव और देहात क्षेत्रों में अपना नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था।
आरोपियों ने बबीना क्षेत्र में बिरजू श्रीवास उर्फ गोविन्द के मकान में पूरा सट्टा सेटअप तैयार किया हुआ था। मकान मालिक को भी मुनाफे में बराबर की हिस्सेदारी दी जाती थी। गिरोह यूपीआई आईडी और विभिन्न बैंक खातों के जरिए लेनदेन करता था। पुलिस के अनुसार अब तक करीब 3 लाख 96 हजार क्वाइन/चिप्स का लेनदेन किया जा चुका है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़े रजिस्टर और 3.96 लाख रुपये के क्वाइन/चिप्स बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी प्रेम खटीक का सट्टे और जुए के मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
बबीना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एवं सट्टा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भगत सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
यह भी पढ़ेंः-बिजली शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय, शिफ्टवार ड्यूटी तय
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14