Bihar: विवाद के बाद पत्नी व तीन बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
खबर सार :-
दरभंगा जिले में एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी व तीन बच्चों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। युवक को मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबर विस्तार : -
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह पूरी घटना दरभंगा के पटोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी इलाके में हुई, जहां एक मानसिक रूप से अस्थिर युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। अपराध करने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी घायल कर लिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मौके पर ही पत्नी व दो बच्चों की मौत
पुलिस के अनुसार, संदीप दास पश्चिम बंगाल के डालखोला का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दरभंगा के चंदनपट्टी स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। बताया जा रहा है कि संदीप दास अक्सर अपनी पत्नी फूल कुमारी दास (30) से हर दिन झगड़ा करता था। आरोप है कि मंगलवार तड़के सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर संदीप ने लाठियों, रॉड और अन्य चीजों से अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
फाॅरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
इस घटना के बाद संदीप ने खुद भी अपनी जान लेने की कोशिश की। उसे घायल अवस्था में दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पटोर के थाना प्रभारी (SHO) चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फाॅरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। विवाद के पीछे के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29