भगवान परशुराम सेवा संस्थान न्यास की झांसी महानगर इकाई का गठन, राजेश तिवारी बने अध्यक्ष
खबर सार :-
भगवान परशुराम सेवा संस्थान न्यास की झांसी महानगर इकाई का गठन किया गया। राजेश तिवारी को अध्यक्ष और ज्ञानेंद्र अवस्थी, रोहित पांडे व प्रमोद सिरोठिया को महामंत्री नियुक्त किया गया।
खबर विस्तार : -
झांसीः भगवान परशुराम सेवा संस्थान न्यास की केंद्रीय कार्य समिति की आवश्यक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की झांसी महानगर इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। केंद्रीय संयोजक अंचल अरजरिया ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
राजेश तिवारी को नियुक्त किया अध्यक्ष
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार राजेश तिवारी को झांसी महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं ज्ञानेंद्र अवस्थी, रोहित पांडे और प्रमोद सिरोठिया को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने विभिन्न स्तरों पर अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया है।
उपाध्यक्ष पद पर राधाचरण दुबे, डी.के. तिवारी, रामगोविंद तिवारी, संजय गोस्वामी, राहुल पचैरी, विनय उपाध्याय, आर.एन. उपाध्याय, आर.एन. शर्मा, महेश गौतम और अनिल मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार पंकज दुबे, वैभव तिवारी, कन्हैयालाल मिश्रा, अखिलेश शर्मा, सौरभ शर्मा, विवेक पाठक, मनोज रिछारिया, सागर भट्ट, विकास पांडेय (गोल्डी), विमल पचैरी, विनोद रिछारिया, अरुण पांडेय, आजाद शर्मा और लखन पुरोहित को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी में कई वरिष्ठ एवं युवा समाजसेवियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया, जो संगठन की विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।
समाजिक एकता को मजबूत करने पर चर्चा
बैठक में संगठन के संरक्षक डॉ. बाबूलाल तिवारी, रामनरेश तिवारी, अनुराधा शर्मा, डॉ. दिलीप शर्मा और मैथिली मुद्गल सहित अध्यक्ष के.के. दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, महामंत्री रविकांत मिश्रा, सचिव गुड्डू शर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप तिवारी, वीरेंद्र पटेरिया, टाटा पटेरिया, सुशील भार्गव और आलोक चतुर्वेदी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नई महानगर इकाई समाज के उत्थान, युवाओं को संगठन से जोड़ने, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा भगवान परशुराम के आदर्शों के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और समाजहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी।
अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ेंः-झांसी में अब GNSS रोवर टेक्नोलॉजी से होगी खेतों की पैमाइश, भूमि विवादों के निस्तारण में आएगी तेजी
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15