Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अचानक लिया संन्यास

खबर सार :-

Lionel Messi Retirement: फुटबॉल की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है।
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास

खबर विस्तार : -

Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार को अचानक इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है।  इसी के साथ ही उनके 21 साल के करियर पर विराम लग गया। वहीं मेसी के संन्यास से हर कोई हैरान है। जुलाई में समाप्त हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026  में मेसी की अर्जेंटीना (Argentina) फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम को स्पेन से हार का सामना करना पड़ा। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीता था। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैचों में 125 गोल किए। 

Lionel Messi ने किया भावुक पोस्ट 

संन्यास की घोषणा करते हुए मेसी ने कहा कि उन्हें मैदान पर फैंस से मिलने वाले सपोर्ट की बहुत याद आएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज में लियोनेल मेसी ने लिखा, "फाइनल के बाद और काफी सोच-विचार के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिसने मुझे दुखी किया और अभी भी बहुत दुख पहुंचाता है लेकिन मुझे एहसास है कि अब समय आ गया है। मैं कसम खाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया। सिर्फ उन सालों में ही नहीं जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी; मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी और फुटबॉल के जरिए आपको खुशी देने और अर्जेंटीना होने पर गर्व महसूस कराने के लिए खेल में अपना दिल और जान लगा दी।"

ये भी पढ़ेंः- Argentina vs Austria: जन्मदिन पर मेसी का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा अर्जेंटीना

मेसी ने सभी का किया धन्यावाद

"समय तेजी से बीतता है, अध्याय खत्म होते हैं, और यह एक ऐसा अध्याय है जो मुझे बहुत दुखी करता है। मुझे नेशनल टीम का हिस्सा बनना पसंद है हमेशा से रहा है, और हमेशा रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दे दिया है; अब देने के लिए कुछ नहीं बचा है, और इसके अलावा, कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो यहां होने के हकदार हैं। पिछले 20 सालों में मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे स्टैंड से आपकी आवाजें सुनने की बहुत याद आएगी। अब, मैं आप में से ही एक बन जाऊंगा, बाहर से चीयर और सपोर्ट करूंगा ।" 

Lionel Messi

"मेरे परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया और मुझे सपोर्ट किया एक ऐसा सफर जो बहुत खूबसूरत और साथ ही बहुत चुनौतीपूर्ण था। मैं हर उस कोच, टीम के साथी और अधिकारी का शुक्रिया अदा करता हूं जिनके साथ मैंने यह रास्ता तय किया। मैं अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल ले जा रहा हूं। मैं मन की शांति और इस गर्व के साथ जा रहा हूं कि अपनी टीम के साथियों के साथ मिलकर मैंने आपको ऐसे पल दिए जिनका हमने कभी सपना देखा था। आप सभी के साथ इस अनुभव को जीना अद्भुत था। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।"

अर्जेंटीना को 3 बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया

मेसी अपने शानदार इंटरनेशनल करियर के दौरान अर्जेंटीना को तीन बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया। अर्जेंटीना 2014 और हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में रनर-अप रहा। Lionel Messi के इंटरनेशनल करियर का सबसे यादगार पल 2022 में आया, जब अर्जेंटीना ने उनकी कप्तानी में कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 1986 के बाद अर्जेंटीना की यह पहली वर्ल्ड कप जीत थी। मेसी ने टूर्नामेंट में सात गोल किए और टीम को चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि फीफा वर्ल्ड कप 2026  के फाइनल में उनकी टीम को स्पेन से हार गई। इसके अलावा मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2021 और 2024 में लगातार दो बार कोपा अमेरिका का खिताब भी जीता।

इंटर मियामी के लिए खेलते रहेंगे मेसी

अर्जेंटीना की नेशनल टीम से उनके जाने के साथ ही एक शानदार अध्याय का समापन हो गया है, जिसकी शुरुआत 2005 में हुई थी और जो वर्ल्ड कप की जीत के साथ अपने मुकाम पर पहुंचा यह वही सबसे बड़ा लक्ष्य था जिसे पाने के लिए उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में लंबे समय तक कोशिश की थी। हालांकि मेसी का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो गया है, लेकिन वह इंटर मियामी के साथ अपना क्लब करियर जारी रखेंगे, जहां उनका कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक है। 

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल करियर

39 साल के Lionel Messi ने अगस्त 2005 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने करियर के दौरान, उन्होंने 207 मैच खेले और 125 गोल किए। इसके अलावा, उन्होंने 68 असिस्ट भी दिए। मेसी ने कुल 17,120 मिनट इंटरनेशनल फुटबॉल खेला। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वर्ल्ड कप करियर की बात करें तो मेसी ने कुल 34 मैच खेले और 21 गोल किए।

FAQ..

1. क्या लियोनल मेसी अब बिल्कुल भी फुटबॉल नहीं खेलेंगे?

 नहीं, मेसी ने केवल इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया है। वो  अपने क्लब इंटर मियामी (Inter Miami) के लिए मेजर लीग सॉकर (MLS) में खेलना जारी रखेंगे।

2. लियोनेल मेसी ने संन्यास की घोषणा कब की ?

मेसी ने सोमवार 31 अगस्त 2026 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पत्र साझा करके यह घोषणा की।

3. मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से क्यों लिया संन्यास ?

मेसी का मानना है कि उनके पास देश को देने के लिए अब और कुछ नहीं बचा है और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। साथ ही, जुलाई 2026 में स्पेन से वर्ल्ड कप फाइनल हारने का दुख और अगस्त 2026 में उनके पिता (जॉर्ज मेसी) का निधन भी इस फैसले की बड़ी वजह बने।

ये भी पढ़ेंः- Jorge Messi Passes Away: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अन्य प्रमुख खबरें