FIFA World Cup 2026 के फाइनल मैच में भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर जमकर हुई मारपीट
खबर सार :-
FIFA World Cup 2026 Final Result: स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुक़ाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। हालाँकि, मैच के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो गई।
खबर विस्तार : -
Argentina vs Spain FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 रोमांच जहां स्पेन की ऐतिहासिक जीत के साथ खत्म हुआ, वहीं मैच के बाद मैदान पर हुई झड़प ने इस मुकाबले को विवादों में भी ला दिया। दरअसल मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर भिड़ गए। हार के बाद अपनी भावनाओं पर काबू न रख पाने के कारण अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस को स्पेनिश खिलाड़ियों में तीखी नोक-झोंक देखने को मिली।
मैच के बाद मैदान में भिड़े खिलाड़ी
बता दें कि मैच खत्म होते ही, पेरेडेस स्पेनिश खिलाड़ियों की ओर दौड़े और एरिक गार्सिया से भिड़ गए। दोनों के बीच हुई कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई। पेरेडेस ने गार्सिया की गर्दन के पास हाथ लगाया और जोर का धक्का दिया, जिससे स्पेनिश डिफेंडर जमीन पर गिर पड़े। इस घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी, सब्स्टीट्यूट और कोचिंग स्टाफ़ मैदान पर दौड़ पड़े। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और बहस हुई, लेकिन अधिकारियों और खिलाड़ियों के दखल के बाद स्थिति को काबू में कर लिया गया।
LA PELEA DEL FINAL ????????????????
— Diario Olé (@DiarioOle) July 19, 2026
▶ Leandro Paredes fue a buscar los jugadores de España en el final del partido
???? _jsm44 pic.twitter.com/C3xbxhS1pP
अर्जेंटीनी ने किया शर्मसार
अर्जेंटीना पर एक और शर्मनाक हरकत का भी आरोप लगा। जब वर्ल्ड चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी अपने वर्ल्ड कप मेडल ले रहे थे, तो अर्जेंटीना के खिलाड़ी उनकी तरफ पीठ करके खड़े थे। रिपोर्ट के अनुसार, जब स्पेनिश खिलाड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी ट्रॉफी ले रहे थे, तो इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट पियर्स अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को देख रहे थे।
फाइनल मैच का हाल
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला गया फाइनल मैच शुरू से ही बहुत आक्रामक और शारीरिक रूप से ज़ोरदार रहा। मैच के दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को ज़ोरदार तरीके से रोकने की कोशिश के लिए कई बार चेतावनी दी गई। कप्तान लियोनेल मेसी की टीम को कुल छह येलो कार्ड मिले। 90वें मिनट में, स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबारसी के साथ खतरनाक फाउल करने पर अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे अर्जेंटीना को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। निर्धारित 90 मिनट के खेल में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने दबाव बढ़ाया और फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निर्णायक गोल किया। स्पेन ने अंत तक अपनी बढ़त बनाए रखी और दूसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती।
ये भी पढ़ेंः- FIFA World Cup Final 2026: अर्जेंटीना को रौंदकर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन, जानें विजेता टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20