FIFA World Cup Final 2026: अर्जेंटीना को रौंदकर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन, जानें विजेता टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
खबर सार :-
FIFA World Cup 2026 Prize Money: स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर अपना दूसरा ख़िताब जीता। जानिए चैंपियन बनने पर स्पेन को कितनी प्राइज़ मनी मिली।
खबर विस्तार : -
FIFA World Cup Final 2026: न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार फुटबॉल विश्व का खिताब अपने नाम किया। इस पूरे मैच के अर्जेंटीना की टीम स्पेन के मजबूत डिफेंस को भेदने में नाकाम रही। वहीं, एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस (Ferran Torres) ने स्पेन के लिए विजयी गोल करके डिफेंडिंग चैंपियंस का दिल तोड़ दिया।
स्पेन ने दूसरी बार जीता खिताब
इस रोमांचक और कड़े मुकाबले के 90 मिनट बिना किसी गोल के खत्म हुआ। लेकिन 106वें मिनट में निकोलस विलियम्स आर्थर ने शानदार तरीके से गेंद बनाई, जिस पर फेरन टोरेस ने जोरदार किक से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और फाइनल का पहला और एकमात्र गोल दाग दिया। इसके साथ ही, 'ला रोजा' (स्पेनिश टीम) ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
यह जीत स्पेन के लिए एक शानदार टूर्नामेंट का समापन थी। पूरी प्रतियोगिता में टीम अजेय रही और 2010 की ऐतिहासिक जीत के बाद अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीता। अर्जेंटीना ने चार साल पहले 2022 में कतर में खिताब जीता था, लेकिन इस बार 'मेसी और उनकी टीम' ट्रॉफी के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद जीत से चूक गई।
नहीं चला मेसी का जादू
कुल मिलाकर, यह मैच स्पेन के पक्ष में एकतरफा रहा। स्पेन के खिलाड़ियों ने खेल के 70 से 80 प्रतिशत समय तक बॉल पर अपना कब्ज़ा बनाए रखा। वहीं, अर्जेंटीना के सबसे बड़े स्टार लियोनेल मेसी पूरे मैच के दौरान बिल्कुल फीके नजर आए। मैच के आखिरी 5 से 7 मिनट में मेसी कुछ सक्रिय जरूर दिखे, लेकिन तब भी वे कोई खास असर नहीं डाल पाए। चाहे उम्र का असर हो या स्पेन की जबरदस्त ताकत, मेसी का जादू अर्जेंटीना के लिए काम नहीं आया।
यह फाइनल एक तरह से दो पीढ़ियों का मुकाबला भी कहा जा सकता है। एक तरफ जहां 39 साल के लियोनेल मेसी थे, तो दूसरी तरफ 20 साल के लामिन यमाल। उम्मीद थी कि मेसी एक बार फिर किसी बड़े मैच में अपना जादू दिखाएंगे, लेकिन स्पेन के मिडफील्ड और डिफेंस ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। वहीं दूसरी ओर, यमाल लगातार अर्जेंटीना के डिफेंस पर हमले करते रहे।
FIFA World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन स्पेन को कितनी मिली धनराशि
स्पेन ने वर्ल्ड कप फाइनल में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और गोल करने के कई मौके बनाए। चैंपियन टीम के तौर पर स्पेन को 50 मिलियन डॉलर मिले जो भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 481 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि पिछले एडिशन की तुलना में कुल प्राइज मनी में 65% की बढ़ोतरी हुई। सभी टीमों के लिए प्राइज मनी की लिस्ट इस प्रकार है:-
- चैंपियन (स्पेन) – 481 करोड़ रुपये
- रनर-अप (अर्जेंटीना) – 318 करोड़ रुपये
- तीसरे स्थान पर (इंग्लैंड) – 279 करोड़ रुपये
- चौथे स्थान पर (फ्रांस) – 259 करोड़ रुपये
- क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचने वाली टीमें – 183 करोड़ रुपये
- प्री-क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचने वाली टीमें – 144 करोड़ रुपये
- राउंड ऑफ 32 तक पहुंचने वाली टीमें – 106 करोड़ रुपये
- ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें – 87 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ेंः- FIFA World Cup 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ इंग्लैंड-फ्रांस का मुकाबला, 64 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
अन्य प्रमुख खबरें
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20