FIFA World Cup 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ इंग्लैंड-फ्रांस का मुकाबला, 64 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
खबर सार :-
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ मैच में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इसी मैच में 64 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया।
खबर विस्तार : -
England vs France FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से इंग्लैंड और फ्रांस के बीच तीसरे स्थान के लिए ऐतिहासिक मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 6-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही तीसरा स्थान हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल जीता। 1966 में खिताब जीतने के बाद से वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम का यह दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन था। इंग्लैंड और फ्रांस के बीच खेले गए इस मैच में 64 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।
सबसे ज्यादा गोल करने का बना रिकॉर्ड
दरअसल इस मैच में दोनों ने कुल 10 गोल किए। इसी के साथ ही 64 साल पुरा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। इससे पहले, 1982 में हंगरी और अल साल्वाडोर के बीच हुए मैच में कुल 11 गोल हुए थे, जिसमें हंगरी 10-1 से जीता था। 64 साल में यह पहली बार था जब फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने चार या उससे ज़्यादा गोल किए। इससे पहले, 1962 में सोवियत संघ और कोलंबिया के बीच हुआ मैच 4-4 से ड्रॉ रहा था। इंग्लैंड और फ्रांस के बीच हुए इस मैच ने FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरे स्थान के लिए हुए सबसे ज़्यादा स्कोर वाले प्ले-ऑफ मैच का रिकॉर्ड भी बनाया। इस मैच के दौरान वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज़्यादा गोल का नया रिकॉर्ड भी बना।
इंग्लैंड-फ्रांस के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला
फीफा विश्व 2026 में तीसरे स्थान पर लिए इंग्लैंड और फ्रांस में जबरदस्त मुकाबले खेला गया। इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मैच में शानदार शुरुआत की। डेक्लान राइस ने तीसरे मिनट में जबकि एज़री कोंसा ने 18वें मिनट में इंग्लैंड का दूसरा गोल बढ़त दिलाई। इसके बाद बुकायो साका ने 37वें और 43वें मिनट में लगातार दो गोल कर इंग्लैंड की बढ़त को 4-0 कर दिया।
हालांकि, फ्रांस ने दूसरे हाफ में वापसी की। एमबाप्पे ने 48वें मिनट में टीम का पहला गोल किया, जिसके बाद बारकोला ने 58वें मिनट में दूसरा गोल दागा। एमबाप्पे ने जल्द ही अंतर को और कम करते हुए स्कोर 4-3 कर दिया। साका ने 87वें मिनट में इंग्लैंड के लिए पांचवां गोल किया। इसके बाद, उस्मान डेम्बेले ने फ्रांस के लिए चौथा गोल किया। अंत में जूड बेलिंगहम ने छठा गोल करके इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी।
बुकायो साका रहे इंग्लैंड की जीत के हीरो
इस मैच इंग्लैंड की जीत के हीरो बुकायो साका रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल किए। वह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए हैट्रिक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। साथ ही, वह वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने। जूड बेलिंगहम ने भी इंग्लैंड के लिए एक गोल किया। बेलिंगहम वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए, उन्होंने 2026 टूर्नामेंट में कुल 7 गोल किए।
ये भी पढ़ेंः- Argentina vs Spain FIFA World Cup 2026: महामुकाबले से पहले स्पेन के लिए खुशखबरी, टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ फिट
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30