Argentina vs Spain FIFA World Cup 2026: महामुकाबले से पहले स्पेन के लिए खुशखबरी, टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ फिट
खबर सार :-
FIFA World Cup 2026 Argentina vs Spain Final : फीफा वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुक़ाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मैच के लिए तैयार हैं; जहां अर्जेंटीना अपने ख़िताब को बचाने की कोशिश करेगी, वहीं स्पेन 2010 के बाद अपना दूसरा ख़िताब जीतने की कोशिश करेगा।
खबर विस्तार : -
Argentina vs Spain FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अंतिम चरण में पहुंच गया है। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला दुनिया की दो बेहतरीन टीमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना बनाम स्पेन के बीच रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें के बीच होने वाले महामुकाबले के पहले स्पेन के लिए एक अच्छी खबर आई है। टीम के युवा स्टार फॉरवर्ड, लामिन यमाल अब अर्जेंटीना के खिलाफ खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हैं। टीम के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने इस बात की पुष्टि की।
सेमीफाइनल मैच में चोटिल हो गए थे यमाल
बता दें कि फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद 19 साल के यमल को लंगड़ाते हुए देखा गया था। हालांकि उस मैच में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। चोट के कारण लामिन यमाल गुरुवार के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाए थे, जिससे फाइनल में उनके खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया था। हालांकि, सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए डे ला फुएंते ने बताया कि यमल को गंभीर चोट लगी थी जिससे उन्हें काफी दर्द हो रहा था। उन्हें सिर्फ़ एहतियात के तौर पर आराम दिया गया था। कोच ने बताया कि यमाल ने शुक्रवार के सेशन में अपने साथियों के साथ पूरी ट्रेनिंग की और अब वह फिट हैं।
2010 के बाद पहली बार फाइनल में स्पेन
गौरतलब है कि यह मैच स्पेन के लिए खास अहमियत रखता है, क्योंकि टीम 2010 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर,अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार और कुल मिलाकर चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अर्जेंटीना इससे पहले 1978, 1986 और 2022 में वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। अर्जेंटीना का नजरें लगातार अपने दूसरे खिताब पर हैं।
मेसी को रोकने की बनाई खास रणनीति
स्पेनिश कोच ने फाइनल से पहले कहा कि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को रोकने की खास रणनीति बनाई जा रही है। मेसी ने टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के 19 गोलों में से 12 में सीधे तौर पर योगदान दिया है। इसके बावजूद, डे ला फुएंते ने साफ किया कि उनकी टीम मेसी के खिलाफ कोई खास 'मैन-टू-मैन मार्किंग' रणनीति नहीं अपनाएगी। स्पेनिश टीम के कोच डे ला फुएंते ने तारीफ करते हुए कहा कि अर्जेंटीना की टीम कभी हार नहीं मानती और पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करने में सक्षम है।
कोच ने युवा खिलाड़ी यमाल को दी खास सलाह
स्पेनिश कोच ने टीम के युवा स्टार लामिन यमाल को सलाह दी कि वे मेसी की नकल करने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि भले ही मेसी दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन यमाल को अपनी अलग पहचान के साथ खेलना चाहिए। कोच ने कहा यमल में बहुत टैलेंट है और अगर वे अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहे, तो भविष्य में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः- रोहित शर्मा का रिटायरमेंट पक्का ? लॉर्ड्स वनडे 'हिटमैन' का हो सकता है आखिरी मैच
अन्य प्रमुख खबरें
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19