Chandranath murder case:सुवेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीन शार्प शूटर गिरफ्तार
खबर सार :-
Chandranath murder case:पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चंद्रनाथ की हत्या करने वाले तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था।
खबर विस्तार : -
Chandranath murder case: पश्चिम बंगाल में 6 मई को हुए हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें की वर्तमान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की 6 मई बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पूरी प्लानिंग के साथ की गई। हत्यारों ने पूरे इलाके की रेकी की थी, जिससे वो इलाके के हर चप्पे-चप्पे के बारे में जान गए थे। जब चंद्रनाथ रथ अपने घर लौट रहे थे तब हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी का पीछा किया, इसके बाद उनके ऊपर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
हत्या में बड़ी कामयाबी
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 6 मई को उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार की रात को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और अब टीम ने बड़ा खुलासा किया है। कोलकाता पुलिस और सीआईडी की टीम ने उत्तर-प्रदेश से तीन शार्प शूटरों को धर दबोचा है। पुलिस ने तीनों हमलावरों से भवानी-भवन में सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें बारासात अदालत में लाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक इसमें कई अहम सबूत मिल सकते हैं।
कैसे हुआ था हमला
पुलिस को हमलावरों से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 मई की रात को जब चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे, तभी अचानक एक सिल्वर रंग की कार उनकी गाड़ी के आगे रूक गई। इसके बाद बाइक पर सवार कुछ हथियारबंद हमलावर चंद्रनाथ की गाड़ी के पास जाकर उन पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। हमला इतना अचानक में हुआ कि किसी को कुछ सोचने-समझने का मौका ही नहीं मिला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
बनी ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले कार में बैठे, फिर कुछ दूर जाने के बाद बाइक और दूसरी गाड़ी से अलग-अलग रास्तों से भाग निकले। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से दो बाइक मिली है। जांच टीम का कहना है कि इस घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है। यह घटना उस इलाके में हुई है, जहां सीसीटीवी नहीं लगे थे। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने ऑस्ट्रिया की बनी ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल से गोली मारी थी, जो सटीक और तेज फायरिंग के लिए जानी जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14