ममता बनर्जी ने 2026 चुनाव से पहले विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 23 पदों से इस्तीफा दिया, मुख्यमंत्री बनीं रहेंगी
खबर सार :-
वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले 23 सरकारी पदों और समितियों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह मुख्यमंत्री बनीं रहेंगी। सीएम कार्यालय से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। सीएम ममता बनर्जी ने 23 मार्च को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों व संस्थाओं में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पत्र में विभागों से इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
खबर विस्तार : -
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 विधानसभा चुनाव से पहले एक अहम कदम उठाते हुए 23 सरकारी पदों और समितियों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इन पदों से इस्तीफा सौंपा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।
विभिन्न विभागों और संस्थाओं के पदों से दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 मार्च 2026 को मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर विभिन्न विभागों और संस्थाओं में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इसमें वे पद शामिल हैं जो वे मुख्यमंत्री के रूप में संभाल रही थीं। उन्होंने उन पदों से भी इस्तीफा देने का अनुरोध किया है जो सूची में नहीं हैं।
इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का अनुरोध
24 मार्च 2026 को गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को इसकी सूचना दी। पत्र में कहा गया है कि ममता बनर्जी ने तत्काल प्रभाव से इन पदों से इस्तीफा दे दिया है। विभागों से अनुरोध किया गया है कि इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
इस्तीफे के लिए ममता बनर्जी ने लिखा संक्षिप्त पत्र
सरकारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित पदों और संस्थाओं (जिनमें वे अध्यक्ष या सदस्य हैं) से इस्तीफा स्वीकार किया जाए। साथ ही, 25 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे तक स्वीकार किए गए इस्तीफों की अनुपालन रिपोर्ट गृह विभाग को ई-मेल से भेजी जाए। ममता बनर्जी के इस्तीफे का पत्र काफी संक्षिप्त है। इसमें लिखा है, "मैं तत्काल प्रभाव से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं। इन पदों को स्वीकार करने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।
चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के लिए उठाया गया कदम
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के लिए उठाया गया है। चुनाव से पहले ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ वाली स्थिति से बचने और नैतिकता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने ये इस्तीफे दिए हैं। हालांकि, ममता बनर्जी अभी भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हुई हैं और वे अपने मंत्रिमंडल के प्रमुख पदों पर कायम हैं। केवल अतिरिक्त समितियों और बोर्डों से उन्होंने इस्तीफा दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13