Bengel Suvendu Adhikari PA Murder Update: शपथ ग्रहण से पूर्व सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, जनता में आक्रोश
खबर सार :-
Bengel Suvendu Adhikari PA Murder Update: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद अभी भी हिंसा का दौर खत्म नहीं हुआ है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार की रात 10 बजे की है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। भाजपा का आरोप है कि यह टीएमसी ने यह जानलेवा हमला कराया है।
खबर विस्तार : -
Bengel Suvendu Adhikari PA Murder Update: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद लगातार हर तरफ डर का माहौल बना हुआ था, जिस बात का डर था, वही हुआ। चुनाव के बाद अब हिंसा का माहौल बन गया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में आधी रात को दनादन गोलियों की आवाज सुनाई दी। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की कुछ अज्ञात हमालवरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। भाजपा इस घटना का जिम्मेवार टीएमसी को ठहरा रही है।
कब हुआ घटना
घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की है। पुलिस की जांच और चश्मदीदों का कहना है कि हमलावरों ने इलाके के चप्पे-चप्पे की रेकी की थी। इस घटना को सोची-समझी प्लानिंग के मुताबिक अंजाम दिया गया। यह हमला तब हुआ, जब चंद्रनाथ अपने घर जा रहे थे। वह अपने घर पहुंचने से महज 200 मीटर दूर थे। हमलावरों ने मौका पाकर उन पर एक के बाद एक फायरिंग करना शुरू कर दिये। घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर पता चला है कि हमलावरों ने सुवेंदु की हत्या के लिए विदेशी हथियार का इस्तेमाल किया था। सूत्रों के मुताबिक कम से कम आठ हमलावर चार मोटरसाइकल पर आए थे, और सभी ने हेलमेट पहना था।
कैसे हुई घटना
सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ बुधवार की रात अपने स्कॉर्पियो से घर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाइक सवार ने उन पर गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। गोली लगने के बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे पास के ही डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इलाके में लगी सारी सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। हालांकि भाजपा ने इस हत्या का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
चश्मदीद ने क्या बताया
घटना के बारे में एक चश्मदीद ने कहा, जब मैं घर से बाहर निकला तो देखा कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी। उसके अंडर ड्राइवर रो रहा था और कह रहा था, सर यह क्या हो गया, जब हम लोग वहां पहुंचे तो उसने बताया कि कुछ लोग गोली मारकर भाग गए हैं। हमने देखा कि दूसरी सीट पर एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में था और उसके मुंह से बस हल्की आवाज निकल रही थी। उस वक्त सुवेदु जीवित थे, लेकिन कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। चश्मदीद ने आगे कहा कि चंद्रनाथ रथ का सीना पूरी तरह खून से लथपथ था। हमने ड्राइवर से कहा कि आप इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाओ और हम पुलिस को फोन करते है। घटना में दो लोगों को गोली लगी थी। ड्राइवर उन्हें लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गया। उनके जाने के बाद हमने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। दो लोगों को गोली लगी थी और ड्राइवर रो रहा था, जब हम पहुंचे थे।
कौन थे चंद्रनाथ रथ
चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए थे। पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत में उन्होंने काफी बड़ी भूमिका निभाई थी। चंद्रनाथ रथ भवानीपुर में चुनाव से जुड़े सारे काम-काज की देखरेख करते थे। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने एयरफोर्स में भी अपनी सेवा दे चुकें हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14