West Bengal Assembly Elections : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित वरिष्ठ नेता शामिल थे।
खबर विस्तार : -
West Bengal Assembly Elections : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बंगाल की कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
दूसरी सूची में बंगाल की कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। मेक्लिगंज (एससी) से दधिराम रॉय, माथाभांगा (एससी) से निशीथ प्रामाणिक, मदारीहाट (एसटी) से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी (एससी) से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी (एससी) से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी (एससी) से अनंत देब अधिकारी और माल (एसटी) से सुकरा मुंडा चुनाव लड़ेंगे।
इसके साथ ही, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, भरतपुर से अनामिका घोष, दार्जिलिंग से नोमन राय, फरक्का से सुनील चौधरी, इटाहार से सबिता बर्मन, बैरकपुर से कौस्तग बागची, बारासात से शंकर चटर्जी, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, टॉलीगंज से पापिया अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की सीटों पर खास फोकस
भाजपा ने इस सूची के जरिए अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की सीटों पर खास फोकस दिखाया है। पार्टी का लक्ष्य इन इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करना है। साथ ही, पहली लिस्ट में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। बिष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट पर भाजपा ने बदलाव करते हुए अब विस्वजीत खान को उतारा है। वहीं, जॉयपुर विधानसभा में बिस्वजीत महतो को भाजपा ने समर्थन दिया है।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
इससे पहले भाजपा ने सोमवार को भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिनमें कई दिग्गजों के नाम शामिल थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13