VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

खबर सार :-
VD satheesan oath ceremony: केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने (VD satheesan) आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आरवी आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह (Oath ceremony) का आयोजन तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में किया गया, जिसमें वी.डी सतीशन (VD satheesan) के साथ 20 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
खबर विस्तार : -

VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह (Oath ceremony) के दौरान स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है, इसके पूर्व ओमन चांडी 2011 से 2016 तक मुख्यमंत्री थे। वहीं 2016 में एलडीएफ के पिनराई विजयन की सरकार बनी और उन्होंने लगातार दो कार्यकाल पूरा किया और 2016 से 2026 तक केरल की सत्ता संभाली। इस बार के विधानसभा चुनाव के बाद यूडीएफ को प्रचंड बहुमत मिला है। 140 सीटों वाली विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें कांग्रेस ने 60 सीटों पर जीत हासिल कर अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। वीडी सतीशन (VD satheesan) केरल के 13वें मुख्यमंत्री बने हैं। वह पेशे से एक दिग्गज वकील हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक छात्र नेता केरल स्टूडेंट्स यूनियन के रुप में की थी। साल 2001 में वह परवूर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे। तब से वह अब तक कभी कोई चुनाव नहीं हारे हैं। इससे पहले वो केरल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता के रुप में भी काम कर चुके हैं। आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

चुनाव परिणाम और राजनीतिक समीकरण

इस चुनाव के परिणाम और विपक्ष कि स्थिति के बारे में बात करें तो, वीडी सतीशन  (VD satheesan) के नेतृत्व वाले यूडीएफ विधान सभा चुनाव में 140 सीटों में 102 सीट पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही। पिछले दस सालों से सत्ता में रह चुकी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा अब वो विपक्ष के रुप में यूडीएफ का सामना करेगी। केरल विधानसभा चुनाव में जनता ने राज्य के बिगड़ते अर्थव्यवस्था,पलायन, भारी कर्ज, भ्रष्टाचार और रोजगार व विकास जैसी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए नई सरकार का चयन किया। 

पिछली सरकार का राजनीतिक सफर

बात करें एलडीएफ की तो साल 2016 से लेकर 2026 तक पिनराई विजयन की सरकार सत्ता में रही। इस सरकार पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद करने के आरोप लग चुके हैं। इस बार की विधानसभा चुनाव में काफी बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। पिनराई विजयन की नीतियों के ठीक विपरीत यूडीएफ समाज कल्याणकारी योजनाओं का वादा कर सरकार बनाने में सफल रही। 

कैबिनेट गठन और मंत्री पद

वीडी सतीशन (VD satheesan) की अध्यक्षता में कुल 20 मंत्रियों ने शपथ ली है। इस कैबिनेट में कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 मंत्रियों की गठबंधन वाली दलों को शपथ दिलाई गई। गृह मंत्रालय की कमान वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने संभाली है। समारोह में भारी जनसैलाब उमड़ा था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए कड़े इंतजाम किए गए थे।  

सरकार के नए फैसले 

केरल में हुए इस ऐतिहासिक बदलाव ने यूडीएफ को नई सरकार के साथ नई  चुनौती भी सामने आई है। अब सबकी निगाहें सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने पर टिकी रहेंगीं। नए मुख्यमंत्री वीडी सताशन (VD satheesan) ने केरल को देश का नंबर वन राज्य बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही युवाओं के पलायन को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, जिससे भारी संख्या में पलायन पर काबू पाया जा सके। साथ ही नई शिक्षा नीति, स्वास्थ्य और ग्लोबल जॉब वॉचटावर की स्थापना करने का भी वादा किया, जिससे केरल को नंबर वन बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। 

कैबिनेट में नए मंत्री का पदभार

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (VD satheesan) की अध्यक्षता में 21 सदस्यों के साथ 14 नए मंत्री भी शामिल हुए, जिसमें कांग्रेस की तरफ से रमेश चेन्निथला, के मुरलीधलन, एपी अनिल कुमार, सनी जोसेफ, पीसी विष्णुनाध, बिंदु कृष्णा, रोजी एम जॉन, एम लिजू, टी सिद्दीकी, ओजे जनेश मंत्री और केए थुलसी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही आईयूएमएल के पांच मंत्रियों को भी मंत्री पद मिला है। इसमें पीके कुन्हालिकुट्टी, वी अब्दुल गफूर, केएम शाजी, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसके साथ ही शिबू बेबी जॉन, मॉन्स जोसेफ, सीपी जॉन, अनूप जैकब ने भी मंत्री पद संभालने की शपथ ली। 

पीएम मोदी ने दी बधाई

वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई देते हुए कहा, ''श्री वीडी सतीशन जी को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई।'' उन्होंने आगे कहा, ''उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। केंद्र सरकार नवगठित केरल सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग देती है।''

अन्य प्रमुख खबरें