Uttarakhand Cabinet विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, विकास कार्यों को मिलेगी गति, सीएम धामी ने दी बधाई
खबर सार :-
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के तहत पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलायी गई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
खबर विस्तार : -
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। लोकभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रही।
पांच नए मंत्रियों को दिलाई गई शपथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में खाली पड़े पांचों पदों को भरते हुए नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सभी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। समारोह की एक खास बात यह रही कि भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही थीं चर्चाएं
गौरतलब है कि राज्य में काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों और बातचीत का सिलसिला भी जारी था। शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सभी खाली पदों को भर दिया गया। धामी सरकार में मंत्रिमंडल के पांच पद लंबे समय से खाली थे। इनमें से एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुआ था, जबकि दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के चलते रिक्त हुआ। इसके अलावा, तीन पद पहले से ही खाली चल रहे थे।
सीएम धामी ने सभी नए कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई
शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा शामिल रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने विधायक विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा को शुभकामनाएं दीं।
राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को मिलेगा बल
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी नेताओं का जनसेवा के प्रति समर्पण, अनुभव और नेतृत्व प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति और दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्वतीय क्षेत्रों की समझ, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क की मजबूती से राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को बल मिलेगा। साथ ही सभी को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13