'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश बना देश का ग्रोथ इंजन'
खबर सार :-
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ गुरूवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में किया गया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू करने पर धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 में लागू वन नेशन वन टैक्स की परिकल्पना ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। पीएम मोदी की अंत्योदय से राष्ट्रोदय की प्रेरणा को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मूर्त रूप दे रहा है।
खबर विस्तार : -
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ लागू करने और प्रदेश सहित देश के व्यापारियों, उद्यमियों एवं मध्यम वर्ग को दीपावली पूर्व उपहार देने के लिए धन्यवाद दिया। सीएम योगी ने कहा कि जुलाई 2017 में लागू 'वन नेशन, वन टैक्स' की परिकल्पना ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि मार्केट में नई जीवंतता आई है, उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा है और परंपरागत उद्योगों को नया जीवनदान मिला है।
धरातल पर उतर चुके हैं 12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी की 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' की प्रेरणा को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मूर्त रूप दे रहा है। 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' से 'मेक फॉर द वर्ल्ड' के दृष्टिकोण को साकार करते हुए यह आयोजन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक पहचान दिला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेड शो में 80 देशों के 550 से अधिक खरीदार और 2,225 एग्जीबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं।
यूपी अपने 77 जीआई टैग उत्पादों और 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' जैसी योजनाओं के जरिए देश का पहला राज्य है, जिसने स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से 12 लाख करोड़ धरातल पर उतर चुके हैं। नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है यूपी
सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी बीमारू राज्य की छवि से निकलकर प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, आईटी सेक्टर को इंडस्ट्री का दर्जा दिया गया है और सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग सहित कई क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश निवेश का आकर्षक गंतव्य बन रहा है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश के हर जनपद में 100 एकड़ क्षेत्रफल में इंडस्ट्रियल जोन विकसित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश 'विकसित भारत' के विजन में सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य बनेगा और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो इसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप
2026-07-26
-
सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2028 कर्नाटक विधानसभा चुनाव, कहा- अब दूर ही.....
2026-07-26
-
गांधीनगर में अब कोई नहीं रहेगा बेघर, जमीन भी मिलेगी समतल
2026-07-26
-
कैसे एक वायरल मीम बना देश का सबसे बड़ा छात्र आंदोलन? पढ़िए 'कॉकरोच क्रांति' की Inside Story
2026-07-26
-
पंजाब में कथित पेपर लीक पर सियासत तेज, विपक्ष ने भगवंत मान सरकार से की इस्तीफे मांग
2026-07-26
-
कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एकमात्र एजेंडा देश में असंतोष की आग भड़काना: वेदप्रकाश
2026-07-25
-
लखनऊ शहर में 29 जुलाई से 20 फरवरी तक भाजपा के होंगे कई कार्यकृम
2026-07-25
-
2026-07-25
-
संजय झा ने विपक्ष को दिया जवाब, कहा पार्ट टाइम वाले हैं यह नेता
2026-07-25
-
केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम सख्त, कार्रवाई के आदेश
2026-07-24
-
छात्रों को सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उकसाया जा रहा ; संजय निषाद
2026-07-24
-
कावेरी जल विवादः कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार की पहल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से करेंगे बातचीत
2026-07-24
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, आंदोलन तेज करने की चेतावनी, दो मांगों पर सहमति
2026-07-24
-
अखिलेश यादव ने साधा केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'बीमारी ROOT में, इलाज FRUIT का हो रहा है'
2026-07-24
-
NEET पेपर लीक पर विपक्ष का अनोखा मार्च, राहुल गांधी संग 120 से ज्यादा सांसद गांधी स्मृति पहुंचे
2026-07-24