लखनऊ, यूपी की सियासत में फिर गर्मी बढ़ गई। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार में एक मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग के कारण है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्सप्रेस वे को लेकर इसमें कमियां निकालीं तो योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अखिलेश यादव पर पलटवार में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह जुबानी जंग विरासत में गद्दी और बुद्धि वाली टिप्पणी तक पहुंच गई। दरअसल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर अपनी राय व्यक्त कर दी। उन्होंने इसको सबसे महंगा राजमार्ग करार दिया।
उनकी टिप्पणी से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। नंदी ने अखिलेश यादव के बयान को ’बुद्धि की कमी’ से जोड़ दिया। कटाक्ष करते हुए कहा कि विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं। उन्होंने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेताजी ने राजनीति में तपस्या की, लेकिन अखिलेश ने मुगलों की परंपरा निभाते निभाई। अपने पिता की गद्दी छीन ली। नंदी ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा कि मुगलों के शासन में ऐसा ही होता रहा। वह पिता को सत्ता से हटाने में माहिर थे।
इसी के लिए वह आज भी जाने जाते हैं। एक और टिप्पणी नंदी ने अखिलेश को घेरते हुए की। उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। यह बात नंदी ने हाल में ही अखिलेश यादव का 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के दावों को लेकर की थी। नंदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए नंदी ने कहा कि योगी और मोदी के साथ देश की जनता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बयानबाजी में समय बर्बादी है। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने यह बात कही।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत