Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में जन्मे अमित शाह आज 61 साल के हो गए हैं। देश-विदेश से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं, वहीं पीएम मोदी समेत नेताओं उन्हें शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने एक्स-पोस्ट में लिखा, "गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके समर्पण और मेहनती स्वभाव की व्यापक प्रशंसा हुई है। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं कि प्रत्येक भारतीय को सुरक्षा और सम्मान का जीवन जीने का अवसर मिले। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से अपने संदेश में कहा, "मेरी और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका सार्वजनिक जीवन, समर्पण और संगठनात्मक कौशल एक अद्वितीय उदाहरण है। नक्सलवाद के उन्मूलन की आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही देश को नक्सल मुक्त बनाने की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंची है। आपने संगठन विस्तार और विचारों के सशक्तीकरण, दोनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गृह मंत्री को बधाई देते हुए कहा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे सहयोगी, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अत्यंत परिश्रमी और दृढ़निश्चयी स्वभाव के अमित शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से कार्यरत हैं। मैं ईश्वर से उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और बेहतरीन रणनीतिकार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
मध्य प्रदेश के भाजपा नेता भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट में शाह को बधाई देते हुए लिखा, "राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति आपका अटूट समर्पण प्रेरणादायक है।" उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत