Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे गुट में बढ़ी हलचल, बागी सांसद दिल्ली पहुंचे; शिंदे की एंट्री से महाराष्ट्र की सियासत गरम
खबर सार :-
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। खबर है कि शिवशेना के कुछ सांसदों ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदें की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।
खबर विस्तार : -
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र शिवसेना (UBT) के कुछ लोकसभा सांसद, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिनसेना में शामिल हो सकते हैं। उद्धव ठाकरे गुट के लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद बुधवार को नई दिल्ली पहुंच सकते हैं। शिनसेना के पदाधिकारियों द्वारा मिली सूचना में बताया गया कि एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।
Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में मतभेद की अटकलें तेज
उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में मतभेद की अटकलें तेज होती नजर आ रही हैं। खबर है कि पार्टी के सीनियर नेता कुछ लोकसभा सांसदों से फोन के माध्यम से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, उनके फोन बंद आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि पार्टी ने दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक बुलाई है , जिसमें शामिल होने के लिए पार्टी के कई अहम नेता राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रहे हैं और बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे गुट के सांसद आज सुबह श्रीकांत शिंदे से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाने वाले हैं। इस बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे भी शामिल हो सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद लोकसभा सांसद ओम बिरला से मुलाकात की जा सकती है।
Maharashtra Political Crisis: राज्यसभा सांसद राउत और एक अन्य सांसद अनिल देसाई सोमवार से दिल्ली में मौजूद
राज्यसभा सांसद राउत और एक अन्य सांसद अनिल देसाई सोमवार से ही दिल्ली में हैं। सेना के मंत्री प्रताप सरनाईक के मुताबिक उनका ऑपरेशन निरंतर चलता रहता है। उनके मुताबिक ठाकरे की अगुवाई वाली सेना का कोई भी सांसद उनके संपर्क में नहीं है। हालांकि जो जन-प्रतिनिधि पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए शिवसेना में बड़ा अवसर है। प्रताप सरनाईक ने कहा, अगर सांसद और विधायक जैसे जन-प्रतिनिधियों को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। अगर वे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों में विश्वास करते हैं और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा करने को तैयार हैं, तो शिवसेना के दरवाजे उनके लिए खुले हैं। अगर वे भविष्य में कभी ऐसा सोचते हैं, तो हम उन्हें प्राथमिकता देंगे।
Maharashtra Political Crisis: शिवसेना (शिंदे) के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार कृपाल तुमाने
इसके साथ ही शिवसेना (शिंदे) के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार कृपाल तुमाने ने बताया ऑपरेशन टाइगर के तहत सेना के सात सांसदों को अपने पाले में लाने का कोशिश अंतिम चरण में है। कृपाल तुमाने ने आगे कहा, जैसे हम ऑपरेशन के लिए अस्पताल जाते हैं, तो पहले जांच होती है, रिपोर्ट आती है और अब बस डॉक्टर के साथ ऑपरेशन की आखिरी तारीख तय करनी है। ऑपरेशन उसी दिन होगा। यह मॉनसून सत्र से पहले होगा। हमारे लिए सारी जानकारी बताना ठीक नहीं है। लेकिन यह लगभग तय है कि वे हमारे साथ जुड़ेंगे। ये बातचीत एक महीने से चल रही है, लेकिन आज यह आखिरी दौर में है।
ये भी पढ़ें:TMC में बगावत! काकोली घोष का दावा- 'हमारे साथ 22 सांसद', कल स्पीकर से अलग गुट की मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18
-
ममता बनर्जी ने दिया कांग्रेस को समर्थन, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
2026-09-18
-
ममता और ऋतब्रत गुट को मिले नए चुनाव चिन्ह, उपचुनाव में होंगे इस्तेमाल
2026-09-18
-
पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला
2026-09-18
-
डूसू चुनाव 2026ः चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सेक्टरों में बांट दिए कैंपस
2026-09-18
-
लखनऊः पीएम के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’ सभी वार्डों में मनाया जश्न
2026-09-17
-
कोलकाताः शर्ताें पर मिली ममता बनर्जी को रैली की अनुमति, ज्यादा भीड़ और जुलूस पर भी पाबंदी
2026-09-17
-
नगर निकाय चुनाव: री-पोल के नतीजे घोषित, देखिए परिणाम
2026-09-17
-
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस को झटका
2026-09-15
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14