TMC में बगावत! काकोली घोष का दावा- 'हमारे साथ 22 सांसद', कल स्पीकर से अलग गुट की मांग
खबर सार :-
टीएमसी में 20 से ज्यादा सांसद पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसे में सांसद काकोली घोष ने दावा किया है कि उनकी अगुवाई में 22 बागी गुट में शामिल हो चुके हैं।
खबर विस्तार : -
TMC Rebel: विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ममता बनर्जी वाली पार्टी टीएमसी अपने काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही है। अभी तक खबर थी कि पार्टी से 19 सदस्य बागी गुट में शामिल हो सकते हैं, लेकिन हाल ही में टीएमसी सांसद काकोली घोष ने यह दावा किया है कि उनकी अगुवाई वाले बागी गुट में अब 22 सांसद शामिल हो गए हैं। उनके मुताबिक यह गुट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अलग संसदीय समूह के रुप में मान्यता की मांग कर सकता है।
TMC Rebel: काकोली घोष कर रहीं बागी गुट का नेतृत्व
ममता बनर्जी के पार्टी में इस वक्त खींचतान चल रही है। टीएमसी के 20 से ज्यादा सांसद पार्टी छोड़ने और एक अलग गुट बनाने की मांग को लेकर 15 जून सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने जा रहे हैं। इस बागी गुट का नेतृत्व काकोली घोष करेंगीं। हालांकि जिन दो नए सांसदों ने बागी गुट का हिस्सा बनने का फैसला किया है, उनके नाम अभी तक उजागर नहीं हुए हैं। काकोली घोष के मुताबिक जब वे आधिकारिक रुप से शामिल हो जाएंगें, तभी उनका नाम सामने आएगा। खबर है कि बागी गुट टीएमसी से अलग एक नया पार्लियामेंट्री ब्लॉक बनाना चाहती है। काकोली ने इस बात का खुलासा कोलकाता एयरपोर्ट पर किया।
TMC Rebel: दस्तखत पेपर में 19 टीएमसी सांसदों के नाम
बीते शुक्रवार को एक दस्तखत भरा पेपर सामने आया है, जिसमें 19 टीएमसी सांसदों के नाम जिसमें काकोली घोष दस्तीदार, सताब्दी रॉय, बापी हल्दर, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, असित माल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी यानी देव, जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग और माला रॉय के नाम शामिल हैं। इस पेपर में रचना बनर्जी और सयानी घोष के दस्तखत अलग से शामिल थे।
TMC Rebel: टीएमसी सांसद ने की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात
हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि ये चिठ्ठी स्पीकर के दफ्तर तक पहुंच चुकी है या नहीं। दस्तखतों की असलियत को लेकर भी पक्की पुष्टि नहीं हुई है। बागी गुट को लेकर क्यास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी एनडीए सरकार को समर्थन दे सकते हैं। शनिवार को टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। जिसके बाद अटकले लगाई जा रही थी कि सुदीप भी बागी गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: Abhishek banerjee TMC Crisis : सुबह के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर छापा, टीएमसी नेता ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
अन्य प्रमुख खबरें
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18
-
ममता बनर्जी ने दिया कांग्रेस को समर्थन, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
2026-09-18
-
ममता और ऋतब्रत गुट को मिले नए चुनाव चिन्ह, उपचुनाव में होंगे इस्तेमाल
2026-09-18
-
पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला
2026-09-18
-
डूसू चुनाव 2026ः चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सेक्टरों में बांट दिए कैंपस
2026-09-18
-
लखनऊः पीएम के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’ सभी वार्डों में मनाया जश्न
2026-09-17
-
कोलकाताः शर्ताें पर मिली ममता बनर्जी को रैली की अनुमति, ज्यादा भीड़ और जुलूस पर भी पाबंदी
2026-09-17
-
नगर निकाय चुनाव: री-पोल के नतीजे घोषित, देखिए परिणाम
2026-09-17
-
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस को झटका
2026-09-15
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14