Abhishek banerjee TMC Crisis: बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में 19 सांसदों द्वारा सूची जारी की गई है, जिसमें सांसदों के अलग संसदीय गुट के गठन के क्यास लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अभिषेक बनर्जी पर चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा है, जिसकी CID जांच कर रही है। इधर कल्याण बनर्जी ने उनका कोई भी केस लड़ने से साफ इंकार कर दिया है और अब उनके घर पर पुलिस की रेड पड़ी है।
टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी के घर शनिवार की सुबह 3 बजे के समय पुलिस की रेड पड़ी, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते मीडिया से बात करते हुए कहा, ''आप इंवेस्टिगेशन एजेंसियों से सर्च के बारे में पुछ सकते हैं। क्या मैंने अंदर कुछ छिपाया है? उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनके घर का ताला तोड़ा, घर में घुसे और हर कमरे की तलाशी ली। वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में यह तलाशी ली गई है। जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि क्या आपने सुमित रॉय को अपने घर पर छिपा रखा है, तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने हर कमरे की तलाशी ली है, आप उनसे पूछिए।''
टीएमसी नेता अभिषेक के कालीघाट स्थित घर पर शनिवार सुबह पुलिस की कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी उनके घर पहुंचीं। इस छापेमारी के बाद राजनीतिक अटकलें तेज होती नजर आ रही हैं। पार्टी पहले से ही कई तरह के कानूनी लड़ाई, अंदरुनी बगावत और विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हार का सामना कर रही है। अब उस पर दबाव बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस उनके घर चार घंटे से अधिक समय तक उनके घर की तलाशी लेती रही। इस घटना पर टीएमसी ने पुलिस एक्शन की कड़ी आलोचना की है।
टीएमसी की ओर से एक्स पर इसे राजनीतिक प्रतिशोध और तृणमूल कांग्रेस को डराने की एक सुनियोजित साजिश मानते हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वहीं पार्टी नेता कीर्ति आजाद ने इसे घिनौनी राजनीति करार बताया है। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सुबह तीन बजे पुलिस पहुंचती है, ताला तोड़कर सर्च करती है, और मिलता कुछ नहीं है। यह बहुत गंदी राजनीति है, जिसे पूरा देश देख रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
संजय राउत के बयान पर प्रदीप भंडारी का पलटवार, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान
2026-06-13
ममता बनर्जी की हार पर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- वे हार नहीं सकतीं, मामले की जांच जरूरी
2026-06-13
दिल्ली में नितिन नवीन लेंगे पंजाब भाजपा नेताओं की बैठक, संगठन को मजबूती देने पर होगा जोर
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
टीएमसी कांग्रेस में होगी विलय? कांग्रेस महासचिव ने दी पूरी जानकारी, INDIA गठबंधन पर कही ये बात
2026-06-11
2026-06-11
Prakash Chik Baraik: TMC को तगड़ा झटका, एक और राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा
2026-06-11
2026-06-11
NRHM Action: एनआरएचएम घोटाले के आरोपी, कांग्रेस पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव लखनऊ में गिरफ्तार
2026-06-10
UP News: सपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, अजय राय के बयान पर उदयवीर का पलटवार
2026-06-10
US-Iran तनाव पर रूस की बड़ी चेतावनी: ‘संयम बरतें, वरना पश्चिम एशिया में भड़क सकता है बड़ा संकट’
2026-06-10
टीएमसी और कांग्रेस की विलय की चर्चा तेज, अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात, रखी ये शर्त
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10