Uddhav Thackeray Party Crisis: उद्धव ठाकरे की बढ़ी चिंता! अहम बैठक में तय होगा सांसदों पर पकड़ रहेगी या फिर होगी बड़ी टूट
खबर सार :-
शिवसेना (UBT) बगावत की अटकलें तेज होती नजर आ रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे ने सांसदों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इस बैठक में छह सांसदों के समर्थन का दावा होने की चर्चा है।
खबर विस्तार : -
Uddhav Thackeray Party Crisis: उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना (UBT) ने आज यानि गुरुवार सुबह एक अहम बैठक की घोषणा की। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में पार्टी के भीतर एक और संभावित टूट की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालिया जानकारी के मुताबिक बागी सांसदों का एक गुट महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली पार्टी शिवसेना में शामिल हो सकता है।
Uddhav Thackeray Party Crisis: 6 सांसदों के समर्थन का दावा
पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में बागी गुट की हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों के साथ बैठक की है। यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है, जब इसके एक दिन पहले ही खबर आई थी कि इमरजेंसी मीटिंग ऐसे वक्त में बुलाई गई है, जब पार्टी के अंदर चल रही सियासी हलचल तेज हो गई है। बैठक से ठीक एक दिन पहले खबर सामने आई थी कि बागी गुट ने पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों के समर्थन का दावा किया है। इस दावे के बाद पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ गई है और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए यह अहम बैठक बुलाई गई है।
Uddhav Thackeray Party Crisis: 18 जून को हम मेज सजाएंगे, थाली लगाएंगे, जिसको भी नमक चखने आना हो, आ जाए
इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संपर्क किया है, जिसके बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। बता दें कि साल 2022 में शिंदे की बगावत जैसी स्थिति न हो इसके लिए उद्धव ठाकरे ने नौ सांसदों को बैठक में व्यक्तिगत रुप से शामिल होने के लिए थ्री लाइन व्हिप जारी किया है। 17 जून को संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, 18 जून को हम मेज सजाएंगे, थाली लगाएंगे, जिसको भी नमक चखने आना हो, आ जाए। अगर बात करें 18 जून की तो सांसद में अभी तक सिर्फ तीन सांसद ही मीटिंग के लिए पहुंचे हैं। जिसमें अनिल देसाई, अरविंद सावंत, राजा भाऊ वाजे और संजय राउत शिवसेना शामिल हैं।
Uddhav Thackeray Party Crisis: जो सांसद बैठक में उपस्थित नहीं होंगें, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई
सांसद अरविंद सावंत से जुड़े एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, "शिंदे की शिवसेना कब से असली शिवसेना बन गई? असली शिवसेना तो यहां है। जहां ठाकरे, वहां शिवसेना।" मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो सांसद बैठक में उपस्थित नहीं होंगें, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। इस बैठक के बाद तस्वीरें साफ होने की उम्मीद है कि उद्धव ठाकरे अपनी संसदीय पार्टी पर पकड़ बनाए रखने में सफल होंगे या फिर उन्हें एक बार फिर पार्टी में टूट और राजनीतिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार के समस्तीपुर में छेड़छाड़, बेटियों की सुरक्षा को लेकर घिरी सरकार
2026-09-24
-
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष के शब्दबाण, निशाने पर गृहमंत्री भी
2026-09-24
-
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- मेरे पास पर्याप्त सबूत
2026-09-24
-
सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 584 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-24
-
BJP में बढ़ी महिला नेताओं की जिम्मेदारी, अब आरक्षण की जरूरत पूरी
2026-09-23
-
बोलीं ममता बनर्जी, BJP हमेशा सत्ता में नहीं रहेगी, CEC के काले कारनामे उजागर
2026-09-23
-
बिहार कैबिनेट ने 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगाई मुहर
2026-09-23
-
BJP ने स्मृति ईरानी को सौंपी छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
2026-09-23
-
धारापुरम विधानसभा उपचुनाव टीवीके के लिए बनीं बड़ी चुनावी परीक्षा
2026-09-23
-
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah
2026-09-22
-
विजयवर्गीय ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया
2026-09-22
-
यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
2026-09-22
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21
-
महाराष्ट्र में सूखे मेवे पर सियासत तेज, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
2026-09-21