'नारी विरोधी' है भाजपा की सोच....TMC सांसद महुआ मोइत्रा के साथ फ्लाइट में हुई बदसलूकी पर भड़के अखिलेश यादव
खबर सार :-
Mahua Moitra viral video: TMC सांसद महुआ मोइत्रा को एक फ़्लाइट में कथित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिस पर अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस घटना को BJP की महिला-विरोधी और पुरुषवादी सोच का सबूत बताते हुए, अखिलेश यादव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
खबर विस्तार : -
Mahua Moitra viral video: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। इस बीच इंडिगो की एक फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत और गरमा गई है। इस घटना को लेकर विपक्ष बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव महुआ मोइत्रा के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने BJP पर तीखा हमला बोला है। वहीं आप नेता संजय सिंह ने
Mahua Moitra viral video: जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न किया गया। उन्होंने दावा किया कि विमान में सवार कुछ यात्रियों ने उन्हें अपने अभद्र व्यवहार का निशाना बनाया और नारे लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'पर पोस्ट करते हुए, महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 से दिल्ली जा रही थीं। इस दौरान इंडिगो की फ्लाइट में सवार 4-6 लोगों के एक समूह ने न केवल उन्हें घूरा, बल्कि विमान लैंड होने के बाद उनके सामने 'चोर-चोर' और 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए उनका वीडियो भी बनाया।
इस घटना को अपनी निजी सुरक्षा और गरिमा का उल्लंघन बताते हुए, महुआ मोइत्रा ने जोर देकर कहा कि इसे "जनता का गुस्सा" कहना गलत होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी हरकत थी, जिसका मकसद जान-बूझकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करना था। IndiGo Airlines और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को टैग करते हुए, TMC सांसद ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एयरलाइन से यह भी कहा कि वह फ़्लाइट क्रू की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे और इसमें शामिल यात्रियों को "नो-फ़्लाई लिस्ट" में डाल दे।
अखिलेश यादव ने भाजपा को नारी विरोधी बताया
इस घटना के बाद विपक्ष बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी का घमंड और गुंडागर्दी बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा को नारी विरोधी बताया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, "भाजपाइयों को उनके घर की महिलाओं द्वारा यह समझाया जाना चाहिए कि अगर उनकी बहन-बेटियों के साथ सरेआम ऐसा व्यवहार हो तो उन्हें कैसा महसूस होगा"।
बीजेपी का घमंड और गुंडागर्दी- संजय सिंह
संजय सिंह ने पोस्ट में लिखा कि देश में कैसी गुंडागर्दी चल रही है? टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ जो अभद्रता हुई, उससे साफ दिखाई दे रहा है कि BJP का अहंकार चरम पर पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी समर्थकों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का घमंड ज्यादा दिन नहीं चलता और चुनाव जीतने के बाद इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने लिखा कि जब रावण का घमंड नहीं चला तो तुम्हारा भी नहीं चलेगा।
गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। जहां एक ओर BJP राज्य में सरकार बनाने की तैयारी में है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार यह कह रही हैं कि TMC के पास अभी भी "नैतिक जनादेश" है और पार्टी चुनाव नतीजों को लेकर कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14