टीएमसी और कांग्रेस की विलय की चर्चा तेज, अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात, रखी ये शर्त
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सांसदों के इस्तीफे बीच एक नई खबर सामने आई है। हाल ही में अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है।इसके पहले ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद टीएमसी और कांग्रेस के विलय की चर्चा हो रही है।
खबर विस्तार : -
TMC Congress Merger: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार और पार्टी के दो भागों में बंटने के बाद अब पार्टी के कांग्रेस में विलय होने के क्यास लगाए जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद विलय की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उनके सामने कुछ शर्तें भी रखीं हैं।
TMC Congress Merger: सोनिया गांधी ने दिया ममता को ऑफर
सूत्रों द्वारा मिला जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी के साथ हुई मीटिंग में इस बात पर चर्चा की है कि ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजा जाए। इसके साथ ही उन्हें राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद भी दिया जाए। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस मांग को लेकर अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोनिया गांधी ने खुद ममता बनर्जी को फोन कर कांग्रेस में विलय करने का ऑफर दिया है। उनका कहना है कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने के बाद उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पदभार दिया जाएगा।
TMC Congress Merger: कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव
कांग्रेस संसदीय दल की नेता ने ममता बनर्जी को प्रस्ताव देते हुए कहा है कि, टीएमसी पर बीजेपी के राजनीतिक हमलों को मद्देनजर रखते हुए, उन्हें कांग्रेस में विलय कर लेना ही उचित होगा, वरना आम आदमी पार्टी की तरह टीएमसी को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि पार्टी के अंदर ही कई लोग अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हैं, जिससे उनके हालात मुश्किल हो गए हैं। हालांकि ममता बनर्जी ने इस प्रस्ताव को लेकर किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है।
TMC Congress Merger: जनपथ 10 आवास पर की मुलाकात
टीएमसी का कांग्रेस में विलय होने की चर्चा ने तुल तब पकड़ा जब बीते 8 और 9 जून को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से ममता बनर्जी ने उनके आवास 10 जनपथ में दो बार मुलाकात की। सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी का काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से आवास 10 जनपथ पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली थी।
ये भी पढ़ें: यूपी आगामी चुनाव को लेकर बसपा की तैयारियां तेज, मायावती ने किया अहम बैठक
अन्य प्रमुख खबरें
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18
-
ममता बनर्जी ने दिया कांग्रेस को समर्थन, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
2026-09-18
-
ममता और ऋतब्रत गुट को मिले नए चुनाव चिन्ह, उपचुनाव में होंगे इस्तेमाल
2026-09-18
-
पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला
2026-09-18
-
डूसू चुनाव 2026ः चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सेक्टरों में बांट दिए कैंपस
2026-09-18
-
लखनऊः पीएम के जन्मदिन पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’ सभी वार्डों में मनाया जश्न
2026-09-17
-
कोलकाताः शर्ताें पर मिली ममता बनर्जी को रैली की अनुमति, ज्यादा भीड़ और जुलूस पर भी पाबंदी
2026-09-17
-
नगर निकाय चुनाव: री-पोल के नतीजे घोषित, देखिए परिणाम
2026-09-17
-
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस को झटका
2026-09-15
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14