Mamata Banerjee Meets Lalu Yadav: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने कोलकाता में बेटे को जन्म दिया है। इस मौके पर पूरा परिवार कोलकाता पहुंच गया है।
सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि तेजस्वी यादव के घर नन्हा मेहमान आया है, यह बहुत खुशी की बात है । मेरी तरफ से उसे ढेर सारी शुभकामनाएं। यह बच्चा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी के लिए शुभकामनाएं लेकर आया है। बच्चा बहुत सुंदर है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। सभी खुश हैं।
इससे पहले ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा था, "तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्हें, लालू प्रसाद यादव और पूरे परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी हुई। मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं और तेजस्वी ने मुझे कल शाम बच्चे के आगमन की खबर दी। मैंने वादा किया था कि मैं उनसे मिलूंगी और आज मैं उनसे मिलने गई। हार्दिक स्नेह और आशीर्वाद। यह छोटा बच्चा परिवार के लिए सौभाग्य और आशा का अग्रदूत बने।"
दूसरी बार पिता बनने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, हम सभी खुश हैं कि परिवार में एक नया सदस्य आया है। मैं सभी शुभचिंतकों, खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारा दिल से साथ दिया। आज भगवान हनुमान का दिन है और मैं भगवान हनुमान का भक्त हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा चाहता था कि मेरी पहली संतान बेटी हो। मेरी यह इच्छा भी पूरी हुई।
बेटी का जन्म नवरात्रि के दिनों में हुआ और उसका नामकरण नवरात्रि के छठे दिन किया गया। मेरे पिता ने उसका नाम कात्यायनी रखा। बेटे के नामकरण के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से मेरी बेटी का नाम मेरे पिता ने रखा है। बेटे का नाम भी मेरे पिता ही रखेंगे। परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं। सभी अपनी तरफ से एक नाम बताएंगे। इसके बाद मेरे पिता अंतिम निर्णय लेंगे।
तेज प्रताप यादव पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनका निजी मामला है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही सब कुछ स्पष्ट कर दिया है, अब कहने को कुछ नहीं बचा है। इसके बाद इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। खासकर आज के दिन यह ठीक नहीं है। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान का समर्थन करते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत