Vijay thalapathy win: बिना गारंटी के 25 लाख का लोन, विजय ने किया वादा, जनता ने दिया साथ थलापति
खबर सार :-
एक्टर विजय ने तमिलनाडु में एमके स्टालिन को हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली है। जनता से किए गए वादों के जरिए उनकी पार्टी ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया।
खबर विस्तार : -
Vijay thalapathy win: तमिलनाडु की राजनीति में 4 मई को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसमें तमिल एक्टर विजय थलापति ने एम के स्टालिन को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने जनता से 8 ग्राम सोना, हर साल मुफ्त में 6 सिलेंडर और 25 लाख तक के बिना गारंटी वाला लोन देने का वादा किया है। जनता ने भी उन पर भरोसा जताया और टीवीके को जीत दिलाकर साउथ की सबसे बड़ी पार्टी बना दी है।
विजय थलापति को मिला जनता का प्यार
तमिलनाडु की राजनीति में 4 मई को आए नतीजों में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला। साउथ एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु की जनता ने ऐसा प्यार दिया कि आज वो साउथ की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। विजय ने अपने किए वादे जनता से बखूबी निभाए तो वहीं जनता ने भी विजय से किए गए वादों को पूरी ईमानदारी से निभाया, लेकिन ऐसा क्या वादा रहा कि जनता ने विजय को इतना भर- भर के प्यार दिया। चलिए जानते हैं कि ऐसा चमत्कार कैसे हुआ?
खुद की पार्टी बनाई
एक्टर विजय थलापति ने 2024 में ही टीवीके नाम की खुद की पार्टी बनाई थी। इसके बाद से विजय लगातार संघर्ष कर रहे थे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने युवाओं और महिलाओं को लेकर कई वादे किए थे। जिस पर तमिलनाडु की जनता ने भरोसा जताया और आज परिणाम सबके सामने है। तमिलनाडु में महिलाओं का वोट 51 प्रतिशत है। विजय ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि अगर उनकी सत्ता आती है तो हर साल 6 सिलेंडर मुफ्त में देंगे। इसके साथ ही हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया और शादी में मिलनी वाली मदद में 8 ग्राम सोना देने का एलान किया था।
25 लाख लोन की घोषणा
टीवीके जनता से वादा किया कि पार्टी बनने के बाद बिना किसी गांरटी के शिक्षा के क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक का लोन देंगे। इसके साथ महिलाओं के मातृत्व लाभ में सुविधा बढ़ाई जाएगी। छात्रों को मिलने वाली पेड इंटर्नशिप की राशि में भी इजाफा किया जाएगा। व्यापार को बढ़ावा देने बिना किसी गारंटी के लोन की सुविधा दी जाएगी। विजय ने आम जनता के लिए आर्थिक सहायता और विकास योजनाओं के बारे में बात करते हुए अपने घोषणा पत्र मे सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, और शासन में एआई के इस्तेमाल के बारे में बताते हुए युवाओं को बेहतर लाभ देने का वादा किया। विजय थलापति ने बेरोजगारी भत्ता पर अपनी घोषणा पत्र में 29 वर्ष के अधिक आयु के युवाओं को हर महीने 4 हजार रूपये देने का वादा किया और साथ ही डिप्लोमा धारकों को हर महीने 2000 की सहायता देने की बात करी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14