सुल्तानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित समारोह में बल्दीराय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कांपा के प्रधानाध्यापक वैभव सिंह को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विशेष प्रयास के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वैभव सिंह को सम्मान पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले में खुशी की लहर। अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा, अब वह ट्विटर से गायब हो गए हैं उनका काम सिर्फ ट्वीट करना और प्रेस वार्ता कर सरकार का विरोध करना रह गया है। पंचायती राज मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओपी राजभर सिविल लाइन क्षेत्र में एडवोकेट नवीन शुक्ला के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान मंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक सीताराम वर्मा, रेखा निषाद, बबिता अखिलेश तिवारी, मनीषा पांडेय व योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। तमाम नेताओं ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मालूम हो कि तेज रफ्तार स्टंट कार की चपेट में आने से एडवोकेट नवीन शुक्ला की मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, नगर विधायक विनोद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि तमाम नेता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत