संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा बड़ा बदलाव
खबर सार :-
शिवसेना के नेता संजय राउत ने हाल ही में केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र की राजनीति में केंद्र सरकार के विस्तार से बड़ा बदलाव आ सकता है।
खबर विस्तार : -
Sanjay Raut : हाल ही में शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर संभावित बदलाव आने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार या फेरबदल से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी मिल सकती है
महाराष्ट्र में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर कही बड़ी बात
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर दावा किया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर आगामी एक-दो महीनों के भीतर केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल होता है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी मिल सकती है और राज्य में बीजेपी का कोई वरिष्ठ मंत्री सीएम के पद पर आसीन हो सकता है। नागपुर दौरे के दौरान संजय राउत ने बातचीत में बताया कि वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के राम रक्षा आंदोलन की तैयारी का जायजा लेने के लिए नागपुर दौरे पर गए थे। जहां उनसे केंद्र और महाराष्ट्र में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर सवाल किया गया।
देवेंद्र फडणवीस देश की सेवा के लिए दिल्ली जा सकते हैं- संजय राउत
इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में बदलाव होता है तो इसका असर राज्य की सत्ता पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा, अगर केंद्र में मंत्रिमंडल का फेरबदल होता है तो देवेंद्र फडणवीस देश की सेवा के लिए दिल्ली जा सकते हैं और महाराष्ट्र में बीजेपी का कोई वरिष्ठ मंत्री मुख्यमंत्री बन सकता है। हालांकि इस बारे में उन्होंने किसी नेता का नाम नही लिया। इस दौरान उन्होंने 18 जुलाई को होने वाले राम रक्षा आंदोलन की भी बात की, जो कि नागपुर में होने वाला है। उनका कहना है कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चढ़ावे के दुरुपयोग के आरोपों के विरोध में आयोजन किया जा रहा है।
राम भक्तों की आस्था से जुड़ा आंदोलन- संजय राउत
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में सभी हिंदुत्ववादी संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी निमंत्रण दिया गया है। इस बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा, हमने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध किया है कि यदि वे स्वयं नहीं आ सकते तो अपना कोई प्रतिनिधि भेजें। इसके अलावा बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। उनका कहना है कि इसमें सभी 11 जिलों से बड़ी संख्या में राम भक्त और शिवसेना के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। उन्होंने आगे कहा, यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि राम भक्तों की आस्था से जुड़ा आंदोलन है।
ये भी पढ़ें: परिसीमन बिल पर संजय राऊत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- विपक्ष करेगा विरोध
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13
-
Rahul Gandhi ने की महिला journalist से बदसलूकी, धक्का मारने से हुई जख्मी, कराया गया भर्ती
2026-10-13
-
विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग लेकर गए थे मिलने, न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करने से किया इंकार
2026-10-13
-
विपक्ष के प्रदर्शनों पर हिमंता और गिरिराज का वार, कहा-रैलियों में खोलेंगे कांग्रेस का झूठ
2026-10-12
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, देशभर में आंदोलन करेगा इंडिया ब्लॉक?
2026-10-12