Rahul Gandhi Raebareli Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली और 30 अप्रैल को अमेठी (Amethi) के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राहुल गांधी पहले दिन रायबरेली के कुंदनगंज में एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन और मेगावाट एटम सोलर रूफ प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद राहुल गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही सिविल लाइंस में आयोजित दिशा बैठक में भी भाग लेंगे। इसके अलावा वह रेल कोच फैक्ट्री लालगंज भी जाएंगे। इसके साथ ही वह कराए जाने वाले अन्य कार्यों पर भी अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वह डलमऊ के मुराई बाग में सरेनी विधानसभा के कांग्रेस बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत कैसे किया जाए इस पर भी चर्चा कर सकते हैं।
30 अप्रैल को राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी मिलेंगे। इसके बाद वह अमेठी में गन फैक्ट्री और इंडो-रशियन राइफल्स कोरवा का दौरा कर निरीक्षण करेंगे। साथ ही मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन और इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का दौरा करने के बाद वह लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए यूपी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इससे पहले वह 20 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए थे। मालूम हो कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद से लगातार अपने संसदीय क्षेत्र और गढ़ दोनों में सक्रिय हैं। पिछले दिनों उन्होंने रायबरेली का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया था। इसके बाद एक बार फिर वह अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ अपने गढ़ अमेठी भी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत