पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार में हो रही चुनावी सभाओं पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर 20 साल में एनडीए सरकार में विकास हुआ है, तो बिहार में घूमने की क्या जरूरत है? नुक्कड़ सभाएं क्यों हो रही हैं? क्या यह सब शोभा देता है? पटना में मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा कि एनडीए ने 20 साल के शासन में बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। अब जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है और बदलाव के लिए इस बार वोट करेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम जनता के बीच जा रहे हैं। कोई भी एनडीए शासन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खुश नहीं है। जनता मालिक है और विश्वास है कि इस बार बदलाव होगा।
राबड़ी देवी ने दावा किया कि एनडीए ने पूरी ताकत इसलिए लगा दी है क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि इस बार उनकी सरकार जाना तय है। इसी वजह से बार-बार अमित शाह और पीएम मोदी को चुनावी सभाएं करनी पड़ रही हैं। बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जा रहे हैं और उनकी आवाज सुन रहे हैं। सबकुछ जनता के हाथ में है। उम्मीद है कि 14 नवंबर को परिणाम अच्छा आएगा।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व सीएम ने लिखा कि तेजस्वी सरकार बनने पर जीविका सीएम दीदियों को पक्की नौकरी, ???????? हजार रुपए की तनख्वाह, ???? लाख रुपए का बीमा, सरकारी कामों के लिए ???? हजार रुपए का भत्ता और पहले के लोन का ब्याज माफ किया जाएगा, साथ ही जीविका दीदियों को अगले ???? वर्ष तक ब्याज मुक्त लोन भी मिलेगा। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी गुरुवार को मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत