पंजाब मिनिस्टर संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस सात दिन ईडी की रिमांड में
खबर सार :-
Money laundering case: गुरूग्राम पीएमएलए कोर्ट ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी के मामले में सात दिनों की ईडी रिमांड में भेज दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 मई को होगी।
खबर विस्तार : -
Money laundering case: गुरुग्राम की पीएमएलए कोर्ट ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी लेनदेन के मामले में सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में लिया गया है। अदालत का आदेश है कि संजीव अरोड़ा को अब 16 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में ईडी ने सख्त रूख अपनाते हुए जांच शुरू कर दिया है। एजेंसी आज अरोड़ा से पूछताछ करेगी। ईडी ने सोमवार को रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरुग्राम स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया था।
मनी लॉन्ड्रिंग के केस
गुरूग्राम की पीएमएलए कोर्ट ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने एजेंसी की रिमांड को स्वीकारते हुए सात दिन की हिरासत को मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने कई जरूरी शर्तें भी रखी हैं, ताकि आरोपी के अधिकारों और हेल्थ को कोई हानि न पहुंचे। कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि पूछताछ से पहले आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। साथ अदालत ने निर्देश दिया कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना संजीव अरोड़ा की कस्टडी किसी दूसरी एजंसी को नहीं सौंपी जाएगी। अदालत ने आरोपी के कानूनी अधिकारों के अनुसार उसके वकील से रोजाना 1 घंटे मिलने की अनुमति दी जाएगी।
फर्जी जीएसटी खरीद
कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह पता चला है कि संजीव अरोड़ा नियमित रूप से दवाई का सेवन करते हैं। मेडिकल दस्तावेज और डॉक्टर की सलाह पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। ईडी ने कोर्ट में दावा करते हुए कहा है कि यह मामला बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी जीएसटी खरीद और विदेश से आने वाले संदिग्ध पैसों से जुड़ा हुआ है। एजेंसी के मुताबिक जांच के दौरान की एसी सप्लायर फर्मों का पता चला है, जो कागजों पर मौजूद थीं, लेकिन वास्तविक रूप से अस्तित्व में नहीं थी। ईडी का कहना है कि इन फर्मों ने बिना किसी वास्तविक सामान की सप्लाई किए फर्जी बिल जारी किया और जीएसटी इनपुट क्रेडिट का गलत फायदा उठाया गया।
जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द
एजेंसी की जांच में यह पाया गया है कि, जिन फर्मों की जांच की गई, उसमें से ज्यादातर का जीएसटी रजिस्ट्रेशन पहले से ही रद्द किया जा चुका है। ईडी के अनुसार अब यह पता लगाना ज्यादा जरूरी है कि विदेश से आने वाले पैसों का असली स्रोत क्या था। इस लेन-देन से किसे फायदा मिला और कथित अपराध से जुटाई गई संपत्तियां कहां निवेश की गई हैं। ईडी के मुताबिक मामले की बारीकी से जांच के लिए संजीव अरोड़ा से गहन पूछताछ कर रही है। इस तरह आगे के सात दिनों की पूछताछ काफी खास माना जा रहा है। फिलहाल सभी की नजरें 16 मई को आने वाली कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13