चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने ऐसा कदम उठाया है जो न केवल देश में, बल्कि पूरी दुनिया में किसी राज्य ने पहले नहीं उठाया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पंजाब के सीएम भगवंत मान की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो रिपोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार अब अपने नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मुफ्त में देगी। केजरीवाल ने कहा कि इस स्कीम के तहत राज्य के हर नागरिक को इलाज के लिए सरकार की ओर से यह आर्थिक सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने इसे एक 'ऐतिहासिक ऐलान' बताया और कहा कि इस फैसले ने पंजाब को दुनिया का पहला राज्य बना दिया है जो अपने लोगों को इतने बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य सुरक्षा दे रहा है।
उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सिर्फ देश ही नहीं, दुनिया में पंजाब पहला ऐसा राज्य है जो अपने नागरिकों को 10 लाख रुपए का हेल्थ कवर मुफ्त में उपलब्ध करवा रहा है।"केजरीवाल ने लिखा, "ईमानदार सरकार हो तभी लोगों को ऐसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। पुरानी सरकारों में नेता जनता का पैसा जनता पर खर्च न कर खुद हड़प जाया करते थे। अब पंजाब में जनता की सरकार है जो जनता का पैसा जनता पर ही खर्च करती है।" उन्होंने लोगों से अपील की है कि पंजाब के सीएम ने ऐतिहासिक ऐलान किया है। इनका ये ऐलान जरूर सुनें।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में 23 सितंबर मंगलवार से 'मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना' रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। इस योजना के तहत पंजाब के परिवारों को प्रति परिवार 10 लाख रुपए तक की मुफ्त कैशलेस हेल्थ बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी प्राथमिकताएं हेल्थ, रोजगार, एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर हैं। भगवंत मान ने कहा कि सारी दवाइयां आम आदमी क्लीनिक में उपलब्ध हैं। आज मैं हेल्थ से जुड़े कुछ बड़े ऐलान करने जा रहा हूं। एक करोड़ से ज्यादा मरीज आम आदमी क्लीनिक से इलाज करवा चुके हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत