Droupadi Murmu Birthday: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 67वां जन्मदिन है। राष्ट्रपति के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में हुआ था। राष्ट्रपति अपना जन्मदिन उत्तराखंड में मनाएंगी। इस दौरान वह यहां के लोगों को एक खास तोहफा भी देंगी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए लंबी और स्वस्थ जिंदगी प्रदान करें।"
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता और अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर ले जाता रहे। हम उनके लंबे, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करते हैं।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जमीनी स्तर से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफर भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। सामाजिक न्याय, गरीबों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र की सेवा में उनके लंबे, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।”
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सेवा और सादगी की प्रतिमूर्ति बताते हुए लिखा, "सेवा और सादगी की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई! मैं भगवान जगन्नाथ से आपके दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूँ।"
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सादगी, सरलता, सौम्यता और महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। मैं भगवान बद्री विशाल से आपके दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ।"
बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने जन्मदिन पर 21 जून तक उत्तराखंड में रहेंगी। इस दौरान वह राज्य में कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उनका लोकार्पण करेंगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर वह पुलिस लाइन ग्राउंड में योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। वह अपने जन्मदिन की शुरुआत राजपुर रोड पर बने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगी। राष्ट्रपति तीन दिन तक देहरादून में रहेंगी। इस दौरान यहां धारा 163 लागू रहेगी। ऐसे में इस बार पुलिस ने भी शहर की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत