छात्र आंदोलन का मंच हाईजैक: मनोज मुंतशिर

खबर सार :-

इस बार भी युवाओं और छात्रों की पीड़ा राजनीति ने हाईजैक कर ली? यह सवाल मनोज मुंतशिर ने उठाया है। उन्होंने और भी कई बातें कही हैं। मुंतशिर ने खेद जताते हुए कहा कि मुझे इस बात का दुख हमेशा रहेगा।
छात्र आंदोलन का मंच हाईजैक: मनोज मुंतशिर

खबर विस्तार : -

मुंबई, इस बार भी युवाओं और छात्रों की पीड़ा राजनीति ने हाईजैक कर ली? यह सवाल मनोज मुंतशिर ने उठाया है। उन्होंने और भी कई बातें कही हैं। मुंतशिर ने खेद जताते हुए कहा कि मुझे इस बात का दुख हमेशा रहेगा। गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने बुधवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शनों और कथित नीट पेपर लीक विवाद पर अपने विचार दिए हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन भी किया है। सरकार से नीट पेपर लीक के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी राय दी

मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी राय दी है। इसमें उन्होंने कुछ मीडिया हाउस पर निशाना साधा। लिखा है कि कुछ मीडिया हाउस यह सिद्ध करने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं कि मैं छात्रों के साथ नहीं हूं। उन्होंने रिकॉर्ड के लिए इस पोस्ट को ऑफिशियल स्टैंड बताया। मनोज यहीं नहीं रूके, लिखा कि मैं शत-प्रतिशत छात्रों के और उनके दुख-दर्द के साथ हूं। यह सब नीट पेपर लीक से जुडा विषय है। पेपर लीक को एक अक्षम्य अपराध बताया गया हैै। आरोपियों को दंडित करने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की बताई गई है। मनोज ने लिखा कि हम सरकार से इसकी जवाबदेही तलब करते रहेंगे। 

जंतर-मंतर पर असली मुद्दों पर बात हुई ही नहीं

उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर असली मुद्दों पर बात हुई ही नहीं। उनका कहना है कि यह आंदोलन सही दिषा में था, लेकिन भारत और सनातन विरोधी शक्तियों ने छात्रों को मोहरा बनाकर अपनी चालें चल दीं। सवाल यह है कि वह कौन लोग हैं, जिन लोगों ने आंदोलन शुरू किया और बाद में दिखे नहीं। उन्होंने सवाल किया कि वह छात्रों को अकेला छोड़कर कहां गए। जो चले गए उनके संबंध में भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई। उनका कहना है कि आंदोलनकरने वालों को भटकाया गया। इसलिए विश्वासघात की पीड़ा समझने का आग्रह किया है। साथ ही वादा किया कि देश और दुनिया के हर मंच से, स्टूडेंट्स और यूथ की आवाज उठाता रहूंगा।

आंदोलन का समर्थन करने से इनकार किया था

बता दें कि मनोज मुंतशिर ने अपने एक बयान के बाद सफाई दी है। मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने से इनकार किया था। उन्होंने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कुछ लोगों पर निशाना साधा था। मुंतशिर ने पेपर लीक को पूरी तरह से गलत बताया कहा था। उन्होंने सिस्टम पर भी आरोप लगाए हंै। उन्होंने साफ कहा था कि वह जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में कभी शामिल नहीं होंगे। कहा था कि इस आंदोलन का मंच ऐसे लोगों द्वारा हाईजैक कर लिया गया है जो भारत विरोधी बातें करते हैं। नारे लगाते हैं, भारत तेरे टुकड़े होंगे। यही नहीं, भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करते हैं।

अन्य प्रमुख खबरें