पीएम के सबका साथ, सबका विकास मिशन की तारीफ, दिग्गज नेता कर रहे दीर्धायु की कामना
खबर सार :-
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी हैं। उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और यूपी के सीएम ने प्रधानमंत्री की सबका साथ, सबका विकास मिशन की तारीफ की है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के CM YOGI आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को बधाई दी है। साथ ही उनके मिशन की तारीफ भी की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री के मिशन सबका-साथ, सबका-विकास की प्रशंसा की है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि सरकार के प्रमुख प्रधान के तौर पर देश की सेवा करने और राजनीतिक सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरा करने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्र व्यापी मिशन की तारीख की है। पीएम ने अपने कार्यकाल में कई प्रमुख योजनाओं को संचालित किया है।
यह भी पढ़ें : यूपी में 12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसलों के नुकसान का डिजिटल सर्वे, किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता
देश में डिमांड बढ़ी तो 2014 में केंद्र में आए
इन योजनाओं में प्रधान सेवक के तौर पर सबका-साथ, विकास-सबका विकास सर्वोपरि मानी जा रही है। इसका प्रभाव बड़े शहरों से छोटे गांव तक, बड़े नेताओं से छोटे नेताओं तक, बड़ी योजनाओं से छोटी योजनाओं तक और बड़े लाभ से छोटे लाभ तक देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री की योजनाओं की उपराष्ट्रपति ने प्रशंसा करते हुए लिखा है कि मैंने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल प्रगति आदि में बेहतर बदलाव देखा है।
एक दूरदर्शी नेता के रूप में प्रधानमंत्री का नाम लिया जा रहा है। मोदी को ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में देखा जा रहा है जिसने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की कामना भी की गई है। उनके स्वास्थ्य और शक्ति की मांग करते हुए लिखा गया है कि 2047 तक समावेशी समृद्धि और विकसित भारत की यात्रा महत्वपूर्ण है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है।
उन्होंने लिखा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्षों की निरंतर जन सेवा बधाई के पात्र हैं। सार्वजनिक सेवा के लिए प्रधानमंत्री का 7 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी यात्रा सुशासन और जन कल्याण का पर्याय मानी जा रही है। उन्होंने सदैव लोगों के कल्याण की योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए।
डिजिटल प्रगति में अच्छा बदलाव दिख रहा
इनमें गैस कनेक्शन, बैंकिंग सेवा, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ, घर-घर शौचालय, हर घर पानी, और आयुष्मान भारत यह सामान्य योजनाएं नहीं हैं। दशकों से जिनके घरों में शौचालय नहीं रहे हैं, आज वह प्रधानमंत्री का गुणगान कर रहे हैं। उनके घर से कोई अब खेत में सौच के लिए नहीं जाता है। लाखों भारतीयों को मकान मिले हैं। इन कार्याें की प्रशंसा की जा रही है।
राजनाथ सिंह ने लिखा है कि आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और विकास की अधिक समावेशी हुआ है। प्रधानमंत्री के युवाओं के प्रति स्नेह को भी राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है, कहा है कि रोजगार और नए अवसर बढ़े हैं। उद्यमशीलता और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री जन सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर काम करते आए हैं।
आत्मनिर्भर भारत के प्रोत्साहन से देश बढ़ा
उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संबंध में लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशंसा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने नए भारत का स्वरूप देखा है। वह पीएम को इसके लिए बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उसके बाद वह 2014 तक इस पद पर बने रहे। गुजरात से केंद्र की ओर उनकी डिमांड बढ़ी तो 2014 में हुए चुनाव में वह प्रधानमंत्री बने। तब से इस पद पर बने हुए हैं।
इस दौरान उन्हें राजनीतिक जीवन में कई संघर्ष भी करने पड़े हैं। एक ओर जहां सत्ता पक्ष आरोप लगाता रहा, वहीं, अमेरिका के प्रमुख के झूठे दावे का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने अपनी परिपक्व और समझदार छवि को दुनिया के सामने स्थापित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा में संगठनात्मक कामकाज भी कर चुके हैं।
1987 में वह भाजपा की गुजरात इकाई के महासचिव बने थे। वह उत्तरी राज्यों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। मोदी की मांग कई राष्ट्रों मेें विभिन्न मुद्दों पर हस्तक्षेप में की जाती है। रूस की ओर से राष्ट्रपति पुतिन भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने हाल में ही कहा कि मोदी के पास बेहतरीन रास्ते हैं। वह समझौता अच्छे और सुलसे हुए मुद्दों पर कराना चाहते हैं।
यह भी पढ़ेंः दस हजार में दस महीने तक कमाई का जरिया, Siwan में उद्यान निदेशालय का गेंदा फूल योजना
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03