PM Modi Bhopal Visit: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती (Ahilyabai Holkar Jayanti ) पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम में इंदौर मेट्रो और सतना और दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने उनकी स्मृति में देश का पहला 300 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।
इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है और इसमें 50 प्रतिशत चांदी है। इसके एक तरफ अहिल्याबाई की फोटो है। देश और दुनिया में जारी होने वाला यह पहला ऐसा सिक्का है, जिसका मूल्य 300 रुपये है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का नाम सुनते ही मन श्रद्धा से भर जाता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बताने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर में मेट्रो और सतना-दतिया में एयरपोर्ट शुरू हुआ है। ये सभी प्रोजेक्ट एमपी में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। इस पावन दिवस पर मैं पूरे प्रदेश को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का नाम सुनते ही मन श्रद्धा से भर जाता है। उन्होंने कभी भी ईश्वर की सेवा और जनता की सेवा को अलग-अलग नहीं माना। कहा जाता है कि वे हमेशा अपने साथ शिवलिंग रखती थीं। उस चुनौतीपूर्ण दौर में कांटों का ताज पहनकर किसी राज्य का नेतृत्व करने की कल्पना की जा सकती है, लेकिन लोकमाता ने अपने राज्य को नई दिशा दी। उन्होंने गरीब से गरीब व्यक्ति को सक्षम बनाने का काम किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब ऐसा महान कार्य करना जिसके बारे में आने वाली कई पीढ़ियां बात करें, कहना आसान है लेकिन करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की महान संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर आक्रमण हो रहे थे, तो लोकमाता ने उनकी रक्षा का बीड़ा उठाया।
उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित देशभर में हमारे अनेक मंदिरों और तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कराया। मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता ने इतना विकास कार्य किया, उसी काशी ने मुझे भी सेवा करने का अवसर दिया। आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे, तो आपको वहां देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा भी मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज अगर बेटियों की शादी की उम्र पर चर्चा होती है, तो कुछ लोगों को लगता है कि धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। लेकिन देवी अहिल्याबाई ने ऐसी सामाजिक बुराइयों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए, जिनके पति की असमय मृत्यु हो गई है, वे दूसरी शादी कर सकती हैं। उस दौर में ये बातें कहना भी बहुत कठिन लगता था, लेकिन देवी अहिल्याबाई ने इन सामाजिक सुधारों को पूरा समर्थन दिया।
उन्होंने मालवा की सेना में महिलाओं की एक विशेष टुकड़ी भी बनाई थी। पश्चिमी दुनिया के लोग यह नहीं जानते। वे हमें कोसते रहते हैं। वे हमारी माताओं और बहनों के अधिकारों के नाम पर हमें अपमानित करने की कोशिश करते हैं। देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में हमारी नारी शक्ति के अमूल्य योगदान की प्रतीक हैं। मैं उन्हें नमन करता हूँ। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जहां भी हों, हम पर अपना आशीर्वाद बरसाएं।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक बार फिर पाकिस्तान को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। सिंदूर भारत की बहादुरी का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यह चुनौती उनके और उनके आकाओं के लिए घातक बन गई। हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर दूर दुश्मन के घर में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत