Assam Assembly Elections : असम में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे पीएम मोदी, एक अप्रैल को दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित
खबर सार :-
पीएम नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को असम दौरे पर रहेंगे। असम विधानसभा चुनाव को लेकर दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी लखीमपुर जिले के बिहपुरिया व गोहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों जगहों पर भारी भीड़ जुटाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इन दोनों रैलियों के जरिए पीएम मोदी असम में बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देंगे। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 मई को होगी।
खबर विस्तार : -
Assam Assembly Elections : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को असम दौरे पर रहेंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
लखीमपुर जिले के बिहपुरिया और गोहपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले लखीमपुर जिले के बिहपुरिया में रैली करेंगे, इसके बाद गोहपुर में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों सीटें राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती हैं और प्रधानमंत्री का यह दौरा खासतौर पर ऊपरी असम में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और मतदाताओं को साधने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
भीड़ जुटाने के लिए की जा रही व्यापक तैयारियां
वरिष्ठ नेता ने बताया कि दोनों स्थानों पर भारी भीड़ जुटाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का दौरा हमारे अभियान को बड़ा बल देगा। कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है। हमें विश्वास है कि इन रैलियों से राज्य में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।
विकास और स्थिरता के संदेश को और मजबूत करेंगी पीएम की रैलियां
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रख रही है। उन्होंने कहा, “इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं तक, असम के लोगों ने बीते वर्षों में काफी प्रगति देखी है। प्रधानमंत्री की रैलियां विकास और स्थिरता के हमारे संदेश को और मजबूत करेंगी।
असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को, 4 मई को होगी मतगणना
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सहयोगी दलों के नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं, जिससे भाजपा एकजुटता का संदेश देना चाहती है। सत्तारूढ़ पार्टी इस चुनाव में मजबूत बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में है। इधर, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14