Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर ( POK) में सक्रिय आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन की सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से 13 से 23 मई तक देशभर में 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जाएगी। जिसका उद्देश्य 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है।
दरअसल सोमवार रात पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि अब पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ़ आतंकवाद और POK की वापसी के मुद्दे पर ही हो सकती है। इसके अलावा और कुछ नहीं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि अब भारत किसी भी तरह की परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा।
बता दें कि 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) की जिम्मेदारी संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं को सौंपी गई है। पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री राज्यों में रैलियों का नेतृत्व करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा घोषित इस पहल का उद्देश्य सशस्त्र बलों का सम्मान करना है।
भाजपा तिरंगा यात्रा के माध्यम से न केवल ऑपरेशन की सफलता को जनता तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में देशभक्ति और एकता की भावना भी जगाना चाहती है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। यात्रा का आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिसमें सशस्त्र बलों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam terror attack) में हुए आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकी मारे गए और पाकिस्तान के कई एयरबेस नष्ट कर दिए गए। इस कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी सैन्य और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इससे साबित हो गया कि पाकिस्तान का कोई भी कोना भारतीय सेना की पहुंच से अछूता नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत