बिहार कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों को दी मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा
खबर सार :-
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। इस प्रस्ताव को बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इससे लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में तीन नए विभागों के गठन की मंजूरी मिल गई है। बिहार सरकार में अब 45 विभागों के अतिरिक्त तीन नए विभाग युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सिविल विमानन विभाग शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
पटना : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई एनडीए की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को नए साल के पहले बड़ा तोहफा दिया। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इससे लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
नीतीश मंत्रिमंडल ने दी 19 प्रस्तावों को मंजूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक में षष्ठम केंद्रीय वेतनमान में वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों को अब 252 प्रतिशत के स्थान पर 257 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि पंचम केंद्रीय वेतनमान में वेतन, पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों और पेंशन भोगियों को 466 प्रतिशत के स्थान पर 474 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह एक जुलाई 2025 से मान्य होगा।
मंत्रिमंडल ने दी तीन नए विभागों के गठन को मंजूरी
इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में तीन नए विभागों के गठन की भी मंजूरी मिल गई है। बिहार सरकार में अब 45 विभागों के अतिरिक्त तीन नए विभाग का गठन किया जा रहा है। इनमें युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सिविल विमानन विभाग शामिल हैं।
इसके साथ पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का नाम डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग करने को लेकर मंजूरी मिली है। इसके अलावा श्रम संसाधन विभाग का नाम श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग का नाम कला एवं संस्कृति विभाग करने की भी स्वीकृति मिल गई है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय को स्वीकृति
मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देना, रोजगार सृजन करना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को वित्तीय, तकनीकी और विपणन सहायता प्रदान करना, ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को संतुलित रूप से बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के अधीन तकनीकी विकास निदेशालय का नाम परिवर्तित कर 'सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय' करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में गया जी एवं मुंगेर जिला को नागरिक सुरक्षा जिला घोषित करने और उनमें नागरिक सुरक्षा जिला इकाइयों के कुल 14 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने छात्रों से की रजिस्ट्रेशन की अपील
2026-09-14
-
UCC पर ओवैसी और उदित राज का हमला, कहा-हिंदू कानून थोपा जा रहा
2026-09-14
-
Rajasthan Local Body Elections 2026: कांग्रेस को जीत की उम्मीद
2026-09-14
-
BRICS Summit 2026: अखिलेश ने लोकतंत्र से लेकर किसानों तक उठाए सवाल
2026-09-13
-
याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगेः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
2026-09-13
-
महाशिवपुराण कथा में रायबरेली पहुंचे CM योगी, कहा- मुराद पूरी हुई
2026-09-13
-
उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के असली हकदार की लड़ाई तेज
2026-09-13
-
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया
2026-09-13
-
15 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जारांगे
2026-09-12
-
BRICS Summit: भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है
2026-09-12
-
प्रज्वल रेवन्ना केसः मोबाइल में मिलीं अश्लील वीडियो, जांच जारी
2026-09-12
-
गोंडा हत्याकांड: सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना
2026-09-12
-
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
2026-09-12
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10