मध्यप्रदेश में 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को फायदा, सरकार ने खोला लाभ का पिटारा
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रविवार को मण्डला में आयोजित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण-सह-जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में जबरदस्त भीड़ रही।
खबर विस्तार : -
भोपाल, 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये के तेंदूपत्ता बोनस का लक्ष्य सराहनीय कदम माना जा रहा है। जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों में पूर्व मण्डला, पश्चिम मण्डला, डिण्डोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मण्डल के प्रतिभागी शामिल हुए।
सुबह हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर थे
मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री के द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ रही। मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा और उनसे लाभ पाने वालों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। सहकारी समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण सह जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि व वेतन वितरण से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। कार्यक्रम की तैयारी पिछले दिनों ही कर ली गई थी। यहां पर सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हुए थे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा प्रशासनिक व्यवस्था सुरक्षा को लेकर रही है। बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यापक तैयारियां की गई हैं। सीएम के आगमन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कमान संभाल ली थी। यहां पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए थे।
कहा गया था कि ग्राम आमालाना स्थित हेलीपैड एवं संपूर्ण कार्यक्रम स्थल से 3 किलोमीटर की परिधि में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। इस दौरान किसी प्रकार से ड्रोन, हॉट एयर बैलून एवं अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। एटीसी द्वारा निर्देशित फ्लाइट्स एवं शासकीय ड्रोन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। सरकारी कार्यक्रम है, लिहाजा यहां पर प्रशासन की ओर से निगरानी के लिए ड्रोन चलाए जा सकते हैं।
पाढूंर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री के प्रस्थान तक उपर्युक्त घोषणाएं जारी रहेंगी। कहा गया है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 2023 की धारा 223 के तहत प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। बता दें की मुख्यमंत्री डॉ यादव रविवार को पाढूंर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उनके कई कार्यक्रम हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले करीब ढाई बजे तक बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके थे। उनका कार्यक्रम 2ः30 बजे के करीब रखा गया था। वह यहां पर हेलीकाप्टर से पहुंचे और उसके पश्चात बोनस राशि का वितरण किया।
कार्यक्रम के बाद करीब साढे चार बजे उनका मंडला से जबलपुर रवाना होना चाहिए था। मुख्यमंत्री के इस आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्था में लग रहा। यहां पर कार्यक्रम में करीब 841 समितियां के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख रुपए का लाभांश वितरित किया गया। इसके साथ ही कई और वितरण कार्यक्रम यहां पर थे। कुल 84 वन समितियां यहां पर शामिल रहीं। कार्यक्रम तेंदूपत्ता संग्रहकों एवं वनोंपद से जुड़े परिवारों को आर्थिक लाभ मुहैया करना था। खबर लिखे जाने तक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी।
यह भी पढ़ेंः संगठन की मजबूती और 2027 के चुनावों की तैयारी, भाजपा अध्यक्ष ने दिए राज्यों में सक्रिय रहने के निर्देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02
-
मप्रः दूषित पानी, जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब
2026-10-02
-
BSP में सबका हित, सपा के छलावे से रहें सावधान- मायावती
2026-10-02
-
आकाश आनंद ने मायावती को बताया “बुआ मां”, साफ किया रुख
2026-10-02
-
DELHI : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर Metro के 11 stations बंद, धारा 163 लागू
2026-10-02