मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
खबर सार :-
PM Modi gift melody toffiee to Melony: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे, ये नेतृत्व नहीं नौटंकी है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मेलोनी को टॉफी गिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
खबर विस्तार : -
PM Modi gift melody toffiee to Melony: प्रधानमंत्री मोदी इस समय इटली दौरे पर हैं। वहां उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें तोहफे में मेलोडी टॉफी का पैकेट दिया। इसका वीडियो इटली की पीएम ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसके बाद हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो वही विपक्ष के नेता इसके जरिए पीएम मोदी पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए इसे नौटंकी का नाम दे दिया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट करने पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। पीएम हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है। उन्होंने आगे कहा, देश का नौजवान डिप्रेशन में है, नीट का पेपर कैंसल हो गया है, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, गैस सप्लाई बाधित है, फिर भी देश के पीएम मेलोडी खाने में व्यस्त हैं। यही है देश का असल हाल।''
रायबरेली में क्या कहा
20 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घेरा। उन्होंने कहा, ''जब भी उनके सामने आरएसएस या भाजपा के लोग आएं तो वे उनके मुंह पर कहें कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है, क्योंकि इन्होंने मिलकर हिंदुस्तान को बेचने और संविधान पर हमला करने का काम किया है।''
आर्थिक स्थिति का मुद्दा
राहुल गांधी का भाजपा पर वार जारी रहा, उन्होंने आगे कहा, ''अब आर्थिक तुफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे की मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हुं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है, क्योकिं इन्होंने संविधान खत्म किया है।'' इस बयान के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए देश का अपमान बताया और माफी की मांग की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13